वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
शांतनु ठाकुर ने कहा कि तृणमूल के समर्थक डरे हुए हैं। वे जानते हैं कि बनगांव में उनके पैरों तले जमीन नहीं है
कोलकाता। भाजपा प्रत्याशी शांतनु ठाकुर की प्रचार रैली पर हमले हुए हैं। कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई है। आरोप तृणमूल पर लगे हैं। घटना को लेकर कल्याणी थाना क्षेत्र के ग्याशपुर में काफी तनाव का माहौल है। सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं पर माइक बंद करने का दबाव बनाने का आरोप है जिसकी वजह से तकरार हुए हैं। काफी देर तक हंगामा होता रहा जिसके बाद पुलिस ने बीच बचाव किया है।
सूत्रों के मुताबिक, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शांतनु ठाकुर की रैली उस इलाके से गुजर रही थी। गाड़ी पर माइक्रोफोन से प्रचार चल रहा था। इसी दौरान उस इलाके में तृणमूल कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही थी। कथित तौर पर उस प्रचार सभा में कई तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक आये और भाजपा के लोगों से माइक्रोफोन बंद करने को कहा। माइक बंद नहीं करने पर एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर पिटाई कर दी गई। घटना को देख अन्य भाजपा समर्थक दौड़ पड़े। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई। खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
शांतनु ठाकुर ने कहा कि तृणमूल के समर्थक डरे हुए हैं। वे जानते हैं कि बनगांव में उनके पैरों तले जमीन नहीं है। इसीलिए वे जुलूस पर हमला कर रहे हैं। आम लोग उनके हमलों का जवाब देंगे।