Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शाहरुख, सलमान, अक्षय सहित बॉलीवुड सितारों ने फैंस से की मतदान करने की अपील

शाहरुख ने एक्स प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर लिखा है, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के चलते हमें इस सोमवार (20 मई) को महाराष्ट्र में मतदान के अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।

19 May 2024

शाहरुख, सलमान, अक्षय सहित बॉलीवुड सितारों ने फैंस से की मतदान करने की अपील

लोकसभा चुनाव के मतदान के पांचवें चरण से पहले बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। शाहरुख खान, सलमान खान ने पोस्ट के जरिए फैंस के लिए नोट लिखा है, वहीं अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी ने वीडियो के जरिए फैंस को मैसेज दिया है। शाहरुख ने एक्स प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर लिखा है, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के चलते हमें इस सोमवार (20 मई) को महाराष्ट्र में मतदान के अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए भारतीय होने के अपने कर्तव्य को निभाएं और अपने देश के सबसे बड़े हित को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। आगे बढ़ें और वोट देने के अधिकार को बढ़ावा दें।

सलमान खान ने अपने ट्वीट में लिखा है, मैं साल के 365 दिन एक्सरसाइज करता हूं चाहे जो हो जाए, अब में 20 मई को अपने वोट देने के अधिकार को एक्सरसाइज करूंगा चाहे जो हो जाए। तो जो करना है करो, लेकिन जाओ और वोट दो। डोंट ट्रबल भारत माता। भारत माता की जय।

अक्षय कुमार ने भी एक्स प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो जारी कर फैंस से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने वीडियो में कहा है, नमस्कार मुंबईकर्स। 20 मई को आपको एक ऐसा मौका मिल रहा है, जो पांच साल में सिर्फ एक बार मिलता है। अपने लोकसभा रूक्क को चुनने का मौका, अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करने का मौका। भूलकर भी ये मौका मिस मत करिएगा, क्योंकि एक-एक वोट मायने रखता है। शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा है, नमस्कार, मैं आप सबसे अपील करती हूं कि जितने भी मुंबईकर हैं, जो वोटिंग कर सकते हैं, वो बाहर जाएं और 20 मई को मतदान करें। वोटिंग आपका हक है और आप इस हक का पूरा-पूरा फायदा उठाइए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News