Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मतदान केंद्र पर रणबीर कपूर ने छुए प्रेम चोपड़ा के पैर, वीडियो वायरल

आम नागरिकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी मतदान कर अपने अधिकार का प्रयोग किया। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

20 May 2024

मतदान केंद्र पर रणबीर कपूर ने छुए प्रेम चोपड़ा के पैर, वीडियो वायरल

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए कल्याण, ठाणे और भिवंडी, पालघर, नासिक, डिंडोरी, धुले सहित मुंबई की सभी छह सीटों पर मतदान हो रहा है। आम नागरिकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी मतदान कर अपने अधिकार का प्रयोग किया। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें एक्टर रणबीर कपूर के वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पेज पर एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रणबीर के साथ दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा, शरमन जोशी नजर आ रहे हैं। इस बार तीनों एक्टर्स ने पैपराजी को अपनी स्याही लगी उंगलियां दिखाते हुए पोज दिया। इसके बाद रणबीर ने प्रेम चोपड़ा के पैर छुए और फिर गले मिलते हैं। रणबीर शरमन जोशी को गले लगाते हैं। रणबीर के संस्कार ने फैंस का दिल जीत लिया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दूसरी तरफ रणबीर कपूर की पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट वोट करती नजर नहीं आईं। इस दौरान अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर, राजकुमार राव, शाहरुख खान, आमिर खान, फरहान अख्तर, अमिताभ बच्चन, सान्या मल्होत्रा, शाहिद कपूर, सुनील शेट्टी, रेखा, नेहा धूपिया, विद्या बालन, परेश रावल, आर माधवन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, गोविंदा, वरुण धवन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, इमरान हाशमी, ऋतिक रोशन, सलमान खान जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने मतदान कर अपने अधिकार का प्रयोग किया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News