Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

गयाशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने शांतिपूर्वक चुनाव कराने की पूरी कोशिश की है लेकिन प्रशासन ''पूरी तरह विफल'' है

20 May 2024

गयाशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदान सुबह से ही बनगांव लोकसभा के कई जगहों पर अशांति का माहौल है। नदिया में गयाशपुर के बेदीभवन के पास सड़क पर भाजपा के गयाशपुर शहर मंडल महासचिव सुबीर विश्वास की पिटाई करने का आरोप तृणमूल पर लगा है। भाजपा कार्यकर्ता जयंत जयधर भी चोटिल हुए हैं। इसके बाद भाजपा नेतृत्व ने केंद्रीय बलों की भूमिका पर सवाल उठाए। भाजपा उम्मीदवार शांतनु ठाकुर घायल भाजपा कार्यकर्ताओं को देखने कल्याणी एम्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने शांतिपूर्वक चुनाव कराने की पूरी कोशिश की है लेकिन प्रशासन ''पूरी तरह विफल'' है।
पीड़ित भाजपा नेता सुबीर ने आरोप लगाया कि ''तृणमूल समर्थित उपद्रवियों'' द्वारा मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर जाने से रोका जा रहा है। स्थानीय भाजपा नेताओं के विरोध करने पर उन्हें सड़क पर गिराकर बांस के डंडे और रॉड से जमकर पीटा गया। कल्याणी विधानसभा के गयाशपुर आनंदपल्ली में भी भाजपा के एक बूथ एजेंट को मारपीट कर बाहर निकाल दिया गया है। स्वरूपनगर में भी अशांति की खबरें हैं। इन मामलों में चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News