Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार में लालू-राबड़ी के जंगलराज में प्रति व्यक्ति आय 33 फीसदी गिरी थी: निर्मला सीतारमण

जंगलराज के नुकसान से बाहर लाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी है, यह पहली बार बिहार की जनता को बताना जरूरी है। सम्मान चाहिए, विकास नहीं की बात बोलने वालों के समय में सकल घरेलू उत्पाद ओडिशा से कम था।

21 May 2024

बिहार में लालू-राबड़ी के जंगलराज में प्रति व्यक्ति आय 33 फीसदी गिरी थी: निर्मला सीतारमण

पटना (बिहार)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लालू-राबड़ी के जंगलराज में प्रति व्यक्ति आय 33 प्रतिशत गिर गई थी। जंगलराज के नुकसान से बाहर लाने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी है, यह पहली बार बिहार की जनता को बताना जरूरी है। सम्मान चाहिए, विकास नहीं की बात बोलने वालों के समय में सकल घरेलू उत्पाद ओडिशा से कम था।

केंद्रीय वित्त मंत्री मंगलवार को पटना के भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि बिहार में फर्स्ट टाइम वोटर को यहां के जंगलराज से हुए नुकसान को बताने की जरूरत है। साथ ही कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में जंगलराज के कारण बिहार में प्रति व्यक्ति आय 14,209 रुपये हो गई थी, जो फिलहाल 37,000 रुपये है। सीतारमण ने कहा कि जंगलराज मिटने के बाद पांच प्रतिशत का ग्रोथ मेंटेन करने के लिए परिश्रम करना पड़ा।

राज्य को विशेष राज्य का दर्जा अब तक नहीं मिलने के सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विशेष दर्जा के लिए केंद्रीय वित्त आयोग की रिपोर्ट में रिकमेंडेशन आना चाहिए, तभी इसके बारे में आगे विमर्श किया जा सकता है। केंद्रीय वित्त आयोग रिपोर्ट में टैक्स को कम करने का रिकमेंडेशन आया था, जिसके बाद तीन अलग-अलग स्लैब में केंद्रीय करों में कमी की गई है। बिहार को आर्थिक सहायता और विशेष सहायता पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2015 में एक पैकेज बिहार के लिए घोषणा की गई थी और 1.25 लाख करोड़ का पैकेज दिया गया था। यह पैकेज सभी क्षेत्रों के लिए दिया गया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News