Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल भाजपा के समर्थक आपस में भीड़े, रणक्षेत्र बना बेलियाघाटा

भाजपा प्रत्याशी को देखते ही तृणमूल समर्थकों ने गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिये। कुल मिलाकर स्थिति युद्ध के मैदान में तब्दील हो गयी

21 May 2024

तृणमूल भाजपा के समर्थक आपस में भीड़े, रणक्षेत्र बना बेलियाघाटा

कोलकाता। बंगाल में भले ही मतदान शांतिपुर्ण हो रहा हो लेकिन मतदान से पहले हिंसा का दौर जारी है। एक तरफ जहाँ अग्निमित्रा पाल और मिथुन के संयुक्त रोड-शो में बोतलों की बारिश हुई तो दूसरी तरफ बेलियाघाटा में तृणमूल-बीजेपी के बीच हाथापाई के कारण इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। स्थिति को नियंत्रण करने के लिये ना केवल भारी संख्या में पुलिस बल्कि अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी उतारना पड़ा।
दरअसल 80 साल के उपर उम्र वालों मतदाताओं से घर घर जाकर वैलेट बाक्स में वोट लिया जा रहा है इसी के तहत उत्तर कोलकाता लोकसभा केन्द्र के अंतर्गत बेलियाघाट में 2 बुजुर्गो से वोट लेने के लिये मतदान कर्मी घर पहुँचे थे। स्थानीय तृणमूल समर्थकों का आरोप है कि भाजपा बाहरी लोगों को लाकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। इसे लेकर दोनों पार्टी के समर्थकों के बीच मारपीट और फिर खून-खराबा हो गया। घटना की खबर पाकर बीजेपी प्रत्याशी तापस मौके पर पहुँचे और उन्होंने सवाल उठाया कि बाहरी व्यक्ति कौन है? उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कई लोग बाहरी हैं। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर युसूफ पठान तक सभी के नाम का उल्लेख किया। 
भाजपा प्रत्याशी को देखते ही तृणमूल समर्थकों ने गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिये। कुल मिलाकर स्थिति युद्ध के मैदान में तब्दील हो गयी। अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News