Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एलिमिनेटर 1 : रॉयल्स के सामने आरसीबी की कठिन चुनौती

एक समय पर रॉयल्स का शीर्ष दो में रहना तय लग रहा था लेकिन लगातार चार हार और केकेआर के खिलाफ आखिरी मैच बारिश में धुलने के कारण वह सनराइजर्स हैदराबाद के बाद दूसरे स्थान पर रही। 

21 May 2024

एलिमिनेटर 1 : रॉयल्स के सामने आरसीबी की कठिन चुनौती

अहमदाबाद। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के सामने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग प्लेऑफ में आत्मविश्वास से भरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कठिन चुनौती होगी जो चमत्कारिक प्रदर्शन करके यहां तक पहुंची है। एक समय पर रॉयल्स का शीर्ष दो में रहना तय लग रहा था लेकिन लगातार चार हार और केकेआर के खिलाफ आखिरी मैच बारिश में धुलने के कारण वह सनराइजर्स हैदराबाद के बाद दूसरे स्थान पर रही। 

दूसरी ओर आरसीबी प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर पहुंचने के बाद सनसनीखेज तरीके से चौथे स्थान तक पहुंची।

पहले आठ में से सात मैच हारने के बाद फाफ डु प्लेसी की टीम ने गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। रॉयल्स चार हार और एक वर्षाबाधित मैच रद्द होने के बाद यहां पहुंची है तो आरसीबी ने लगातार छह जीत दर्ज करके अपने प्रतिद्वंद्वी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। 

आईपीएल के पहले सत्र 2008 की चैम्पियन रॉयल्स कुछ सप्ताह पहले खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थी लेकिन पिछले चार मैचों में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की कमजोरियां उजागर हुई। जोस बटलर के इंग्लैंड लौट जाने से उसकी बल्लेबाजी पर असर पड़ा है। अब यशस्वी जायसवाल (348 रन), कप्तान सैमसन (504 रन) और रियान पराग (531 रन) को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी।

 सैमसन और पराग के अलावा इंग्लैंड के टॉम होलेर कैडमोर से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी जो जायसवाल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। शिमरोन हेटमायेर निचले क्रम को मजबूती दे सकते हैं हालांकि अभी तक बल्ले से इस सत्र में कमाल नहीं कर सके हैं। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम बाकी मैदानों की तरह बल्लेबाजों की ऐशगाह नहीं है लिहाजा यहां रॉयल्स के गेंदबाज उपयोगी साबित हो सकते हैं। 

इस मैदान पर इस सत्र में 12 पारियों में सिर्फ दो बार 200 से पार का स्कोर बना है यानी अनुशासित गेंदबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी हो सकता है। 
दूसरी ओर आरसीबी के विराट कोहली इस सत्र में 14 मैचों में 708 रन बना चुके हैं और वह ट्रंपकार्ड साबित हो सकते हैं। कप्तान फाफ डु प्लेसी भी फॉर्म में लौट आए हैं जबकि रजत पाटीदार ने भी पांच अर्धशतक जमाए हैं। 

इंग्लैंड के विल जैक्स के जाने का आरसीबी पर असर नहीं पड़ा है चूंकि निचले क्रम पर दिनेश कार्तिक 195 की स्ट्राइक रेट से अधिक से रन बना रहे हैं। पिछले मैच में यश दयाल ने चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के सामने बेहतरीन आखिरी ओवर डालकर टीम को जीत दिलाई थी। वह इस लय को कायम रखना चाहेंगे। संभावित प्लेइंग 11: 
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, आवेश खान, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर / डोनोवन फरेरा, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा
 आरसीबी : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार / यश दयाल, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, लॉकी फग्र्यूसन, मोहम्मद सिराज

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News