Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आम चुनाव का अंतिम रण, तीन सीटें, 52 उम्मीदवार, 53 लाख वोटर

राज्य के तीन संसदीय क्षेत्र में 52 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। राजमहल लोकसभा से 14, दुमका और गोड्डा से 19-19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों लोकसभा क्षेत्र में छह जिला और 18 विधानसभा आते हैं।

22 May 2024

आम चुनाव का अंतिम रण, तीन सीटें, 52 उम्मीदवार, 53 लाख वोटर

रांची। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत एक जून को झारखंड के तीन लोकसभा सीट राजमहल, दुमका और गोड्डा पर चुनाव होने हैं। राज्य के तीन संसदीय क्षेत्र में 52 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। राजमहल लोकसभा से 14, दुमका और गोड्डा से 19-19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों लोकसभा क्षेत्र में छह जिला और 18 विधानसभा आते हैं।

तीन लोकसभा क्षेत्र में 53 लाख मतदाता

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ईसीआई) के डाटा के अनुसार, सातवें चरण में तीनों लोकसभा क्षेत्र में कुल 84 लाख 11 हजार 857 आबादी है। इसमें 43,02,034 पुरुष और 41,09,823 महिलाएं शामिल हैं। वहीं तीनों लोकसभा में कुल 53 लाख 16 हजार 868 मतदाता हैं। इसमें 26,97,207 पुरुष, 26,19,631 महिलाएं और 30 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

गोड्डा का क्षेत्रफल कम , लेकिन मतदाता ज्यादा

तीनों लोकसभा क्षेत्र में दुमका सबसे अधिक पांच हजार 263 स्क्वायर किलोमीटर और गोड्डा सबसे कम 4 हजार 2 स्क्वायर किलोमीटर में फैला है। वहीं राजमहल का क्षेत्रफल 5 हजार 38 स्क्वायर किलोमीटर है। गोड्डा का क्षेत्रफल कम है, लेकिन यहां की आबादी सबसे अधिक 37,67,857 आबादी है। इसमें 16,39,959 पुरुष और 15,27,715 महिला शामिल हैं। वहीं गोड्डा लोकसभा में 20 लाख 25 हजार 176 मतदाता हैं, जिसमें 10,48,884 पुरुष और 9,76,278 महिला मतदाता हैं। दुमका लोकसभा की आबादी 24 लाख 89 हजार 087 है, जिसमें 12,65,562 पुरुष और 12,23,525 महिला हैं. वहीं इस लोकसभा में 15 लाख 89 हजार 435 मतदाता हैं, जिसमें 7,98,286 पुरुष और 7,91,143 महिला मतदाता है।

राजमहल लोकसभा क्षेत्र की आबादी 27 लाख 55 हजार 097 है, जिसमें 13,96,513 पुरुष और 13,58,583 महिला आबादी है।इस लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 2 हजार 257 मतदाता है। इसमे 8,50,037 पुरुष और 8,52,210 महिला मतदाता हैं।

तीनों लोस क्षेत्र में 2019 की तुलना में 16 प्रतिशत मतदाता बढ़े

सातवें चरण में झारखंड में तीन लोकसभा राजमहल, दुमका और गोड्डा में मतदान होने हैं। इन तीनों लोकसभा क्षेत्र में 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 2024 में 16 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं। 2019 में तीनों लोकसभा मिलाकर 45 लाख 64 हजार मतदाता थे. जो 2024 में बढ़कर 53 लाख 16 हजार हो गये हैं।

किस सीट पर कौन है प्रत्याशी

राजमहल लोकसभा – 14 प्रत्याशी

गोपिन सोरेन – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ( मार्क्सिस्ट)

ताला मरांडी – भाजपा

मरियम मरांडी – बहुजन समाज पार्टी

विजय कुमार हांसदा – जेएमएम

अजीत मरांडी – राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी

खलीफा किस्कू – पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

पॉल सोरेन – ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन

मुंशी किस्कू – नवयुग प्रगतिशील मोर्चा

लीली हांसदा – समाता पार्टी

विनोद कुमार मंडल – लोकहित अधिकार पार्टी

दीपा टुड्डू – निर्दलीय

महेश पहाड़िया – निर्दलीय

लोबिन हेंब्रम – निर्दलीय

सेबेस्टिन हेंब्रम – निर्दलीय

दुमका लोकसभा – 19 प्रत्याशी

नलिन सोरेन – जेएमएम

परेश मरांडी – बहुजन समाज पार्टी

सीता मुर्मू – बीजेपी

अनिल टुडू – लोकहित अधिकार पार्टी

अलेश हांसदा – इंडियन नेशनल सोशलिस्टिक एक्शन फोर्सेस

जोनाथन मार्डी – पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

मुन्नी हांसदा – समाता पार्टी

राजू एमानुएल मुर्मू – अंबेडकर पार्टी ऑफ इंडिया

राजेश किस्कू – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया

कमिश्नर मुर्मू – निर्दलीय

निर्मल सोरेन – निर्दलीय

बघराई सोरेन – निर्दलीय

बिरेन मोहली – निर्दलीय

बेबीलता टुडू – निर्दलीय

मनोज हेंब्रम – निर्दलीय

महाशन मुर्मू – निर्दलीय

डॉ श्रीलाल किस्कू – निर्दलीय

संजय टुडू – निर्दलीय

सुशांति हेंब्रम – निर्दलीय

गोड्डा लोकसभा – 19 प्रत्याशी

निशिकांत दुबे – बीजेपी

प्रदीप यादव – कांग्रेस

बजरंगी महता – बहुजन समाज पार्टी

अनूप कुमार – प्राउटिस्ट ब्लॉक,इंडिया

अरुण कुमार – न्यायधर्मसभा

कालीपदा मुर्मू – सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)

कुमारी दिलेश्वरी – अंबेडकर पार्टी ऑफ इंडिया

केतन कुमार – राइट टू रिकॉल पार्टी

ज्ञानेश्वर झा – जागरूक जनता पार्टी

तिपलाल साह – लोकहित अधिकार पार्टी

ब्रजकिशोर पंडित – एबीएमवीएमपी

रामेश्वर मंडल – पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

सुरज कुमार अमन – भागीदारी पार्टी (पी)

अविसेक आनंद झा – निर्दलीय

अरुण मारिक – निर्दलीय

उदय शंकर खवारे – निर्दलीय

निलेश कुमार गुप्ता – निर्दलीय

मुकेश कुमार झा – निर्दलीय

डॉ के रंगाइय – निर्दलीय

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News