Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रामकृष्ण मिशन आश्रम पर हमले के पीछे केजीएफ गैंग का हाथ!

जांच में ये बात सामने आई है कि इस हमले के पीछे केजीएफ गैंग का हाथ है

22 May 2024

रामकृष्ण मिशन आश्रम पर हमले के पीछे केजीएफ गैंग का हाथ!

कोलकाता। जलपाईगुड़ी के रामकृष्ण मिशन आश्रम पर पिछले दिनों बदमाशों ने हमला कर दिया था। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर आश्रम के संतों और अन्य कर्मचारियों को धमकी दी थी। इस मामले में पश्चिम बंगाल की राजनीति भी गर्मा गई। बंगाल दौरे पर पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली में इस घटना की निंदा की थी। अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। 
दरअसल, सिलीगुड़ी रामकृष्ण मिशन पर आधी रात को हुए हमले के बाद से पुलिस जांच पर सवाल उठ रहे हैं। इसके बाद कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी केजीएफ गैंग के सदस्य हैं। जानकारी के मुताबिक, रामकृष्ण मिशन पर हमले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी प्रदीप राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
जांच में ये बात सामने आई है कि इस हमले के पीछे केजीएफ गैंग का हाथ है। यह गिरोह जमीनों पर कब्जा करवाने का काम करता है। यह गिरोह किसी भी अपराध के लिए लोगों को उपलब्ध कराता है। साथ ही पैसे लेकर भी काम करता है। केजीएफ जमीन हड़पने से लेकर लोगों को सजा देने के लिए मशहूर है। इस गिरोह का एक रेट कार्ड भी है। रेट के हिसाब से पैसा देने के बाद काम गिरोह के लोग काम पर लग जाते हैं। गैंग के लोग सिलीगुड़ी के बाहुबलियों को जमीनों पर कब्जा करने के लिए मदद करते हैं। यह गिरोह शुरुआत में छोटी-मोटी वारदातें करता था, लेकिन फिर ये लोग भूमि अधिग्रहण के कारोबार में शामिल हो गए। आपको बता दें की आश्रम में घुसे बदमाशों ने संतों पर हमला किया था। उनके साथ मारपीट की गई और संतों को आश्रम से बाहर निकाल दिया। इसके साथ ही बदमाश आश्रम के पांच संतों और सुरक्षा गार्डों को किडनैप करके ले गए। बदमाशों ने उन्हें न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से सटे इलाके में छोड़ दिया। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News