Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पुणे के उजनी जलाशय में डूबे 6 लोगों के शव बरामद, 36 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

सभी शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए इंदापुर स्थित शासकीय अस्पताल में भेज दिया है।

23 May 2024

पुणे के उजनी जलाशय में डूबे 6 लोगों के शव बरामद, 36 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

मुंबई। पुणे जिले के इंदापुर में उजनी जलाशय में डूबे सभी छह लोगों का शव गुरुवार को सुबह एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिए हैं। सभी शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए इंदापुर स्थित शासकीय अस्पताल में भेज दिया है।

भीमा नदी में मंगलवार को शाम को भारी तूफानी बारिश की वजह नाव पलट गई थी। उस समय नाव में सात लोग सवार थे। इनमें एक पुलिसकर्मी तैरकर किनारे पर आ गया था, जबकि छह लोगों की तलाश मंगलवार शाम से ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम कर रही थी। लगातार 36 घंटे के सर्च ऑपरेशन के दौरान आज सभी छह लापता लोगों के शव उजनी जलाशय में मिले।

एनडीआरएफ की टीम ने इन शवों को बरामद कर पुलिस को सौंप दिए हैं। भीमा नदी में डूबकर मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला, एक बच्चा है। इनकी पहचान गोकुल दत्तात्रय जाधव (उम्र 30 वर्ष), कोमल दत्तात्रय जाधव (उम्र 25 वर्ष), शुभम गोकुल जाधव (उम्र 1.5 वर्ष), माही गोकुल जाधव (उम्र 3 वर्ष), अनुराग ढिकाये (उम्र 35 वर्ष) और गौरव धनंजय डोंगरे (उम्र 16 वर्ष) के रूप में की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News