Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अब कैसी है किंग खान की हालत? करीबी दोस्त जूही चावला ने दिया हेल्थ अपडेट

हीट स्ट्रोक से पीड़ित होने के कारण उन्हें बुधवार को अचानक अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर की पत्नी गौरी खान, उनकी करीबी दोस्त जूही चावला और जय मेहता अस्पताल पहुंचे।

23 May 2024

अब कैसी है किंग खान की हालत? करीबी दोस्त जूही चावला ने दिया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के बारे में जूही चावला ने अपडेट दिया है कि 22 मई की रात से उनकी सेहत में सुधार है। हीट स्ट्रोक से पीड़ित होने के कारण उन्हें बुधवार को अचानक अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर की पत्नी गौरी खान, उनकी करीबी दोस्त जूही चावला और जय मेहता अस्पताल पहुंचे।

अहमदाबाद में केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार को प्ले-ऑफ मैच हुआ। इस मैच के लिए शाहरुख दो दिन पहले ही अहमदाबाद पहुंच गए थे। मैच के बाद शाहरुख टीम के साथ देर रात अहमदाबाद के आईटीसी नर्मदा होटल पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बुधवार सुबह एक्टर की हालत बिगड़ गई। शाहरुख को सुबह प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर दोपहर करीब 1 बजे उन्हें केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने मीडिया को बताया कि शाहरुख खान डिहाइड्रेशन से पीड़ित थे।

शाहरुख की सेहत के बारे में मीडिया से बात करते हुए जूही चावला ने कहा, 22 मई रात से उनकी सेहत में सुधार है। उनकी अच्छे से देखभाल की जा रही है। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने के लिए कहा है। शाहरुख को शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। अब जब हमारी टीम फाइनल मैच खेलेगी तो वह टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम जरूर आएंगे।

शाहरुख की सेहत की जानकारी मिलने के बाद गौरी अहमदाबाद पहुंच गई हैं। ऐसे में उनकी बेटी सुहाना अपनी करीबी दोस्त अनन्या पांडे, शनाया कपूर और नव्या नवेली नंदा के साथ मुंबई वापस आ गई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News