Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा समर्थकों ने किया थाना घेराव, जगह-जगह तोडफ़ोड़ और आगजनी

शुभेन्कदु ने कहा कि इस हत्याकांड का अंत दिखा कर छोडूंगा। हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा

23 May 2024

भाजपा समर्थकों ने किया थाना घेराव, जगह-जगह तोडफ़ोड़ और आगजनी

कोलकाता। नंदीग्राम इलाके में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए जानलेवा हमले की घटना को लेकर गुरुवार सुबह से ही उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। कथित तृणमूल समर्थित अपराधियों के हमले में भाजपा की एक महिला नेता की हत्या और सात अन्य लोगों के घायल होने से आक्रोशित भाजपा के हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नंदीग्राम में सभी राजमार्गों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया है। सड़कों पर नारेबाजी हुई है और टायर जलाए गए हैं। 
कार्यकर्ताओं ने स्थानीय थाने का घेराव किया है और पुलिस पर हमलावरों को बचाने का आरोप लगाया है। सौ से अधिक गाडिय़ों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों के दोनों तरफ रोक दिया है। पुलिस अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर कानून व्यवस्था की बहाली के लिए सेंट्रल फोर्स की तैनाती की गई है। सीएपीएफ के सैकड़ो जवान बंगाल पुलिस के रैपिड एक्शन फोर्स के साथ कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं। हालांकि कोई लाभ नहीं हो रहा। दिन गुजरने के साथ ही विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस को इस क्षेत्र में अपनी हार का अहसास हो गया है जिसके बाद पुलिस के साथ मिलकर भाजपा की महिला नेता की हत्या की गई है। 
उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड का अंत दिखा कर छोडूंगा। हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे जितना बचाने की कोशिश कर ले लेकिन जिन लोगों ने भी ये हत्याएं की हैं और इसमें शामिल रहे हैं, वह नहीं बचेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री होने के साथ ममता बनर्जी राज्य की गृह मंत्री भी हैं और उन्हें इस घटना की जिम्मेदारी लेनी होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News