Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सांगली में तेज रफ़्तार वाहन नहर में गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

इस घटना की जानकारी बुधवार को सुबह एक शख्स को हुई और उस शख्स ने गांव वालों को जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को नहर में गिरे वाहन को किसी तरह बाहर निकाला गया।

29 May 2024

सांगली में तेज रफ़्तार वाहन नहर में गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

मुंबई। सांगली में तासगांव-मनेराजुरी रोड पर चिंचनी इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर जाने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक महिला घायल है, जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार सांगली जिले के तासगांव निवासी राजेंद्र जगन्नाथ पाटिल किसी काम से मंगलवार को सपरिवार घर से बाहर गए थे। मंगलवार को देर रात करीब 12.30 बजे वे वापस घर लौट रहे थे कि अचानक चिंचनी के पास उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और नहर में गिर गया। इस घटना की जानकारी बुधवार को सुबह एक शख्स को हुई और उस शख्स ने गांव वालों को जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को नहर में गिरे वाहन को किसी तरह बाहर निकाला गया।

वाहन में सफर कर रहे राजेंद्र जगननाथ पाटिल (उम्र 60), सुजाता राजेंद्र पाटिल (उम्र 55), प्रियंका अवधूत खराडे (उम्र 30), राजीव विकास पाटिल (उम्र 2), ध्रुव पाटिल (उम्र 3) और कार्तिकी (उम्र 1) की मौके पर मौत हो गई थी। इस घटना में घायल स्वप्नाली विकास भोसले (उम्र 30) को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News