Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मेरे जीवन में बंगाल की भूमिका बहुत बड़ी : मोदी

यहां एक स्थानीय चैनल से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके जीवन में पश्चिम बंगाल और रामकृष्ण मिशन की भूमिका बहुत बड़ी रही है।

29 May 2024

मेरे जीवन में बंगाल की भूमिका बहुत बड़ी : मोदी

कोलकाता। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के मतदान से पहले बंगाल में प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जीवन के कई राज खोले। यहां एक स्थानीय चैनल से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके जीवन में पश्चिम बंगाल और रामकृष्ण मिशन की भूमिका बहुत बड़ी रही है।

इस बातचीत का एक वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी डाला है। इंटरव्यू के दौरान उनसे रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के साथ ही इस्कॉन को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आपत्तिजनक टिप्पणी और इस पर हो रही राजनीति के बारे में सवाल पूछा गया था। इस पर मोदी ने कहा कि रामकृष्ण मिशन और पश्चिम बंगाल की भूमिका मेरे जीवन में बहुत बड़ी है।

उन्होंने कहा, "जब मैं ने घर छोड़ा था तो मुझे पता नहीं था कहां जाना है, क्या करना है, मैं बहुत बच्चा था। मेरे मन में स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण मिशन की बातें थीं। मैं बंगाल आया। रामकृष्ण मिशन गया। स्वामी आत्मस्थानानंद जी से मिला (जो प्रधानमंत्री मोदी के गुरु थे)। मैं उन्हीं के पास रहता था। उन्होंने मुझे जीवन के रास्ते दिखाए। उसके बाद मैं गुजरात का मुख्यमंत्री बना लेकिन उनको इन सब चीजों से कोई मतलब नहीं रहता था। उनके लिए तो मैं उनका अपना नरेन्द्र था। वह मुझे हमेशा तू कह कर बुलाते थे। जब वे बीमार थे (तब प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री बन चुके थे), तब मैं अस्पताल में उनसे मिलने गया। तब भी उन्होंने इसी तरह से तू कैसा है करके ही बात की। वह एक अलग नाता था। इसलिए मेरे जीवन में बंगाल की भूमिका बहुत बड़ी है।"
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News