Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के बेगूसराय और शेखपुरा में भीषण गर्मी से 30 से अधिक स्कूली छात्राएं बेहोश

इस भीषण गर्मी की वजह से बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड के मटिहानी मध्य विद्यालय और शेखपुर जिले के मध्य विद्यालय मनकौल में 30 से अधिक छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

29 May 2024

बिहार के बेगूसराय और शेखपुरा में भीषण गर्मी से 30 से अधिक स्कूली छात्राएं बेहोश

पटना। बिहार के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इस भीषण गर्मी की वजह से बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड के मटिहानी मध्य विद्यालय और शेखपुर जिले के मध्य विद्यालय मनकौल में 30 से अधिक छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि मध्य विद्यालय मटिहानी में पूर्वाह्न 10:00 बजे के करीब स्कूली छात्राएं बेहोश होकर गिरने लगीं। प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह ने तत्काल विद्यालय में ही ओआरएस का घोल दिया गया लेकिन इसके बावजूद बेहोश होने का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद सभी छात्राओं को मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, 14 छात्राओं का इलाज मटिहानी रेफरल अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा बलिया के एक निजी स्कूल में गर्मी की वजह से पांच बच्चे बेहोश हो गए। इनमें दो को हालत गंभीर में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

इस बाबत स्कूल के प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी है। विद्यालय में पंखे भी हैं। बिजली के साथ जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है। इसके बावजूद गर्मी की वजह से छात्राएं बेहोश होने लगीं। हालत बिगड़ने के बाद सभी बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में जिलाधिकारी का कहना है की मामले की सूचना मिली है। इलाज की व्यवस्था करवाई जा रही है।

इधर, शेखपुरा जिले में भीषण गर्मी की वजह से मध्य विद्यालय मनकौल में पढ़ने वाली 12 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। एक के बाद एक छात्राएं बेहोश होकर गिरने लगीं। घटना के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कुछ छात्राओं को सदर अस्पताल लाया गया। दो छात्राओं को निजी क्लीनिक में भी भर्ती कराया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News