वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
100 पुरुष, 23 महिला और 1 ट्रांसजेंडर मैदान में
कोलकाता। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में राज्य की नौ सीटों शनिवार को वोट डाले जायेंगे। इस चरण में बरानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी है। वहीं, वोटिंग के लिए 17,470 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें से 3748 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। आयोग के अनुसार, दमदम में 572, बारासात में 270, बशीरहाट में 1096, जयनगर में 686, मथुरापुर में 420, डायमंड हार्बर में 198, जादवपुर में 323, कोलकाता दक्षिण में 117 और कोलकाता उत्तर में 66 बूथ अतिसंवेदनशील चिह्नित किये गये हैं। सातवें चरण के लिए केंद्रीय बलों की 1020 कंपनियां बुलायी गयी हैं। अंतिम चरण में दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर में वोट डाले जायेंगे। इसके साथ ही डायमंड हार्बर सीट से तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी फिर से किस्मत आजमा रहे हैं।
इसके अलावा उत्तर कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार तापस राय और तृणमूल के सुदीप बंद्योपाध्याय आमने सामने है। इसी सीट से कांग्रेस के प्रदीप भट्टाचार्य अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं दक्षिण कोलकाता में तृणमूल सांसद माला राय और भाजपा सांसद देवश्री चौधरी आमने सामने हैं।अंतिम दौर के चुनाव में राज्य की नौ लोकसभा सीटों पर कुल 124 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के आनुसार, इस चरण में सबसे अधिक कोलकाता दक्षिण से 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 9 सीटों पर कुल 124 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे है जिनके भाग्य का फैसला शनिवार को जनता करेंगी और उनती हार जीत का फैसला ईवीएम में कैद होगा। सातवें चरण में कुल 124 प्रत्याशियों में 100 पुरुष और 23 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। जबकि, एक ट्रांसजेंडर भी चुनाव मैदान में हैं।
विदित हो कि सातवें चरण में कुल एक करोड़ 63 लाख 40 हजार 345 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत हैं। इनमें 83 लाख 19 हजार 481 पुरुष और 80 लाख 20 हजार 326 महिला और 538 तीसरे लिंग वाले मतदाताओं के नाम शामिल हैं। वहीं, मतदाता वोट डालते समय मतदान केंद्र के अंदर अपना मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। सातवें चरण में ही बरानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां से आठ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
वहीं दक्षिण 24 परगना के जयनगर सीट से सबसे कम 11 प्रत्याशी चुनावी लड़ाई में हैं। अंतिम चरण में सुचारु रूप से मतदान कराने के लिए आयोग ने पूरी ताकत लगा दी है। इस दौर की वोटिंग में सबसे ज्यादा केंद्रीय बल उतारे गये हैं। न केवल लोकसभा चुनाव बल्कि बरानगर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भी होना है। सातवें दौर के चुनाव में केंद्रीय बल की 967 कंपनियां हैं। वहीं, कोलकाता में 246 कंपनी उतारी जायेंगी। इसके अलावा किसी भी तरह की गड़बड़ी से निबटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के 1950 सेक्शन भी उतारे जायेंगे। आयोग का दावा है कि क्यूआरटी महज 15 मिनट में किसी भी स्थान पर पहुंच जायेगी। ताकि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो।