Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

संवेदनशील बसीरहाट सीट पर चुनाव आयोग की रहेगी पैनी नजर

सीईओ कार्यालय सूत्रों ने बताया कि बशीरहाट लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों में से संदेशखाली विशेष निगरानी के दायरे में रहेगा

31 May 2024

संवेदनशील बसीरहाट सीट पर चुनाव आयोग की रहेगी पैनी नजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में छिटपुट हिंसा के बाद आयोग सतर्क है। सातवें और अंतिम चरण में संवेदनशील बशीरहाट, खासकर संदेशखाली पर चुनाव आयोग की विशेष नजर है। यहां शनिवार को सातवें और आखिरी चरण में मतदान होगा। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 1,882 मतदान केंद्रों में से 1,096 संवेदनशील हैं, जिसका मतलब है कि इसके अंतर्गत 58 प्रतिशत से अधिक बूथ संवेदनशील हैं। बशीरहाट में कल होने वाले मतदान में राज्य के अन्य सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों की तुलना में अधिक संवेदनशील बूथ हैं।

सीईओ कार्यालय सूत्रों ने बताया कि बशीरहाट लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों में से संदेशखाली विशेष निगरानी के दायरे में रहेगा, जो पिछले कुछ महीनों में स्थानीय महिलाओं द्वारा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के एक वर्ग द्वारा यौन उत्पीडऩ के खिलाफ लगातार किए जा रहे आंदोलन के कारण बार-बार राष्ट्रीय सुर्खियों में रहा है। सीईओ कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मतदान के दिन बशीरहाट, खासकर संदेशखाली में कोई भी अप्रिय घटना एक बार फिर देशव्यापी हंगामा खड़ा कर देगी।इसलिए आयोग ने बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र को विशेष निगरानी के दायरे में रखा है।

मतदान के दिन अकेले बशीरहाट में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 116 कंपनियां तैनात की गई हैं। भाजपा ने संदेशखाली आंदोलन की अगुवाई करने वाली रेखा पात्रा को बशीरहाट से उम्मीदवार बनाया है। माकपा उम्मीदवार निरापद सरदार भी हाल ही में अवैध भूमि हड़पने, जबरन वसूली और यौन उत्पीडऩ की शिकायतों के खिलाफ स्थानीय लोगों को संगठित करने के लिए सुर्खियों में रहे। तृणमूल कांग्रेस ने हाजी नूरुल इस्लाम को मैदान में उतारा है, जो बशीरहाट से 2009 और 2014 में सांसद रह चुके हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News