Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प. बंगाल में मतदान के बाद भी 6 जून तक तैनात रहेंगी केंद्रीय बलों की 400 कंपनियां

उन्होंने कहा कि एक जून को मतदान होने के बाद केंद्रीय बल के आधे जवान यहां से चले जाएंगे लेकिन छह जून तक 400 कंपनियां यहां तैनात रहेंगी।

01 Jun 2024

प. बंगाल में मतदान के बाद भी 6 जून तक तैनात रहेंगी केंद्रीय बलों की 400 कंपनियां

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने यहां छह जून तक केंद्रीय बलों की 400 कंपनियां तैनात रखने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव बाद संभावित हिंसा की खुफिया इनपुट मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक जून को मतदान होने के बाद केंद्रीय बल के आधे जवान यहां से चले जाएंगे लेकिन छह जून तक 400 कंपनियां यहां तैनात रहेंगी।

अधिकारी ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की बटालियन यहां तैनात रहेंगी।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया है कि पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के लंबे रिकॉर्ड को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। फिलहाल पूरे राज्य में केंद्रीय बलों की 1020 कंपनियां चुनाव के दौरान तैनात की गई थीं। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में चुनावी हिंसा की गतिविधियां होती रही हैं। स्थानीय पुलिस पर लोगों को बिल्कुल भी भरोसा नहीं है और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की वजह से डर का माहौल है। कई इलाकों में लोग चुनाव बाद घर छोड़कर चले जाने को मजबूर हो सकते हैं। ऐसी खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद ही मतदाताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इस बीच, कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार रात हावड़ा ब्रिज के पास जांच के दौरान चार बाइक सवार लोगों से 10 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद की। पुलिस ने बताया कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत एक जून को पश्चिम बंगाल की दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सीट पर मतदान जारी है। इसके साथ ही कई इलाकों से लगातार हिंसा की खबरें भी आ रही हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News