Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रणक्षेत्र बना संदेशखाली : बमबाजी व लाठीचार्ज

उन्होंने तृणमूल कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया

01 Jun 2024

रणक्षेत्र बना संदेशखाली : बमबाजी व लाठीचार्ज

कोलकाता। आखिरी चरण के मतदान के दिन भी बशीरहाट लोकसभा केंद्र के संदेशखाली में जमकर हिंसा हुई। कथित तौर पर वहां भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच बार-बार झड़प हुई। झड़प में तृणमूल की क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत दो लोग घायल हो गये हैं। वहीं एक बीजेपी कार्यकर्ता भी घायल हो गया है। संदेशखाली के बयारमारी में तनाव बढ़ता जा रहा है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बीजेपी ने तृणमूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और रास्ता अवरोध किया। 
कथित तौर पर संदेशखाली के बयारमारी में झड़प के कारण तृणमूल के दो लोग घायल हो गये। इनमें तृणमूल कांग्रेस की क्षेत्रीय अध्यक्ष नलिनी खाटुआ भी शामिल हैं। झड़प में कथित तौर पर एक बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गया है। उसका नाम किंकर जाना है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ लोग बूथ के सामने जमा होकर तृणमूल कार्यकर्ताओं पर तंज कस रहे थे। तृणमूल ने बीजेपी पर आरोप लगाया है। बीजेपी ने शिकायत करते हुए कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भी आपत्तिजनक बयान दे रहे थे। इसके कारण बहस व झगड़ा शुरू हुआ। घायलों का इलाज हाटगाछी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। संदेशखाली के तृणमूल विधायक सुकुमार महतो ने घायल तृणमूल के लोगों को अस्पताल में देखने गये। 
इधर, घटना को लेकर बयारमारी में ग्रामीणों का एक समूह पुलिस के साथ उलझ गये। बताया जा रहा है कि राजबाड़ी इलाके में एक स्थानीय महिला घायल हो गयी। ग्रामीणों ने राजबाड़ी आउट पोस्ट के बाहर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उधर, बयारमारी में ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने तृणमूल कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने आकर जाम हटाया। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने ब्यारमारी में बसंती रोड को जाम कर दिया। बशीरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा मौके पर पहुंचीं। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News