Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तालाब में फेंकी ईवीएम और वीवी पैट

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है

01 Jun 2024

तालाब में फेंकी ईवीएम और वीवी पैट

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के सातवें व आखिरी चरण के मतदान में फिर जगह-जगह से छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आ रही है। इसी क्रम में दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुलतली इलाके में एक दुस्साहसिक घटना सामने आई है।

आरोप है कि यहां एक पोलिंग बूथ पर सुबह मतदान शुरू होने के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों ने स्थानीय लोगों को मतदान करने से रोका। इसके विरोध स्वरूप स्थानीय लोगों ने मतदान शुरू के 20 मिनट के भीतर ही ईवीएम और वीवीपैट मशीन को ही तालाब में फेंक दिया। सूचना पाकर स्थिति को संभालने के लिए जब पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने उनकी गाडिय़ों के आगे पेड़ों की शाखाएं फेंककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। यह घटना कुलतली के मेरीगंज के बूथ नंबर 40 और 41 की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने उन्हें मतदान करने से रोका। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है। वहीं, सेक्टर अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज की गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर से भाजपा प्रत्याशी अशोक कंडारी भी मौके पर पहुंचे।

आयोग के प्रतिनिधि भी पहुंचे हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। आयोग इस बात की जांच कर रहा है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया। घटना के बाद वैकल्पिक ईवीएम से उक्त बूथ पर दोबारा वोटिंग शुरू हो गई है।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News