Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भांगड़ में रह-रह कर होती रही हिंसा

मौके पर एडिशनल सीपी शुभंकर सिन्हा सरकार के नेतृत्व में काफी कोशिश के बाद स्थिति को शांत किया गया

01 Jun 2024

भांगड़ में रह-रह कर होती रही हिंसा

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण भांगड़ में कई जगहों पर अशांति की घटनाएं होती रही। विभिन्न जगहों पर तृणमूल एवं आइएसएफ समर्थकों के बीच झड़प का दौर जारी रहा। कई जगहों पर बमबाजी किये जाने की भी खबर हैं। मौके पर गये आइएसएफ प्रत्याशी नूर आलम खान की कार में भी तोडफ़ोड़ की गयी। स्थिति को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस की लाठी से बचने के लिए कई लोग दौड़कर भागने लगे, कुछ लोगों को भागने का कोई रास्ता नहीं दिखने पर वे लोग तालाब में कूद गये। बचाव के लिए कुछ लोगों के साथ बच्चों ने भी तालाब में छलांग लगा दी। वहीं, एक बच्चा बिजली के खंभे को पकड़कर डरा सहमा सा दिखाई दिया। कई जगहों पर सड़कों पर ताजा बम गिरा हुआ पाया गया। दोनों राजनीतिक पार्टी के कई समर्थक जख्मी हो गये।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि चुनाव के दो दिन पहले से भांगड़ के कुछ इलाकों, जिसमें संतुलिया एवं नलमुरी इलाका शामिल है, वहां अशांति व्याप्त रही। शनिवार को चुनाव शुरू होते हीं संतुलिया इलाके में फिर से तृणमूल एवं भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई। अशांति की खबर पाकर पुलिस इलाके में पहुंची तो सड़क पर पुलिसकर्मियों को ताजा बम पड़ा हुआ मिला। इधर, चुनाव आयोग ने तोडफ़ोड़ की घटना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। इधर, भांगड़ के नलमुरी इलाके में आईएसएफ-तृणमूल के बीच झड़प हो गई। घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गये। कई लोगों के सिर फूट गये। भांगड़ में पुलिस मौके पर पहुंची तो आईएसएफ समर्थकों ने पुलिस को पकड़ लिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर एडिशनल सीपी शुभंकर सिन्हा सरकार के नेतृत्व में काफी कोशिश के बाद स्थिति को शांत किया गया।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News