Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

सुशांत की बहन की इमोशनल पोस्ट, तस्वीरें शेयर कर बताया खास कनेक्शन

सुशांत की बहन केदारनाथ धाम यात्रा पर गयी हैं। वहां जाने के बाद की तस्वीरें शेयर करते हुए सुशांत की बहन श्वेता ने तस्वीरें और कैप्शन लिखकर इमोशनल यादें ताजा की हैं।

02 Jun 2024

सुशांत की बहन की इमोशनल पोस्ट, तस्वीरें शेयर कर बताया खास कनेक्शन

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत ने सभी को चौंका दिया। सुशांत की मौत की गुत्थी अभी भी सुलझ नहीं पाई है। फैंस अक्सर ट्विटर पर सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। सुशांत की मौत को चार साल हो जाएंगे। सुशांत की बहन केदारनाथ धाम यात्रा पर गयी हैं। वहां जाने के बाद की तस्वीरें शेयर करते हुए सुशांत की बहन श्वेता ने तस्वीरें और कैप्शन लिखकर इमोशनल यादें ताजा की हैं।

सुशांत की बहन ने खास तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह केदारनाथ के लिए ध्यानमग्न दिख रही हैं। इसके अलावा श्वेता ने सुशांत की वह तस्वीरें भी शेयर कीं जब वह केदारनाथ गए थे। इस फोटो को शेयर करते हुए सुशांत की बहन ने लिखा, "आज 1 तारीख है और हम सभी ने चार साल पहले इसी महीने की 14 तारीख को अपने प्यार सुशांत को खो दिया था। अब भी हम उस दुखद दिन पर क्या हुआ था, इसका जवाब ढूंढ रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मैं केदारनाथ में प्रार्थना करने, उन्हें याद करने और भाई के करीब महसूस करने आई थी। वह दिन अविश्वसनीय रूप से भावनात्मक था। जैसे ही मैं केदारनाथ पहुंची, मेरी आँखों से आंसू बहने लगे। मैं कुछ देर तक चलती रही लेकिन आखिरकार मुझे बैठकर रोना पड़ा क्योंकि मैं अपने चारों ओर उनकी मौजूदगी महसूस कर रही थी। मुझे उन्हें गले लगाने की बहुत इच्छा हुई। मैं वहीं बैठी और ध्यान किया जहां उन्होंने ध्यान किया था और उन पलों में मुझे लगा कि वे अभी भी मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं मेरे जरिए जी रहे हैं। ऐसा लगा जैसे वे कभी गए ही नहीं थे। मैं उस साधु से मिलना चाहती थी और भगवान की कृपा से मैं उनसे मिली।" इस तरह उनकी बहन ने सुशांत की फोटो शेयर कर साधु से एक खास कनेक्शन जोड़ दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News