Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

असम से साइकिल चलाकर प्रधानमंत्री से मिलने निकला युवक पहुंचा बिहार के मोतिहारी

कुदरत अली नामक यह युवक काजीरंगा नेशनल पार्क नवरंगा से साइकिल पर होकर पीएम से मिलने निकला है।

03 Jun 2024

असम से साइकिल चलाकर प्रधानमंत्री से मिलने निकला युवक पहुंचा बिहार के मोतिहारी

पूर्वी चंपारण। बाढ,पशु सुरक्षा व अन्य पर्यावरणीय समस्या को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे असम का युवक पूर्वी चंपारण जिले के पीपरा कोठी पहुंचा।

कुदरत अली नामक यह युवक काजीरंगा नेशनल पार्क नवरंगा से साइकिल पर होकर पीएम से मिलने निकला है। युवक ने बताया कि वह 17 मई को अपने गांव से चला था। अब तक 15 दिन की साइकिल यात्रा पूरी करने के बाद वह पीपराकोठी पहुंचा है। उसने बताया कि वह प्रतिदिन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करता है। यात्रा के दौरान शाम होने पर संबंधित क्षेत्र की सरकारी संस्थान या थाना परिसर में विश्राम करता है।

उसने बताया कि असम राज्य के नवरंगा क्षेत्र हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है। जिसके प्रकोप से इंसान व जानवर दोनों काफी परेशान होते हैं। बाढ़ के समय पशु पहाड़ी एरिया में चले जाते हैं। सौ पशुओं में मात्र 25 पशु ही वापस लौट पाते हैं बाकी पहाड़ी वादियों के लोगों के भक्षण का शिकार हो जाते हैं। वह इस यात्रा के माध्यम से इस समस्या पर देश का ध्यान आकृष्ट कराना चाहते है। साथ ही प्रधानमंत्री से मिलकर इस विकट समस्या को बताकर इसका निराकरण कराना चाहते है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News