Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बागदा में भाजपा नेताओं के खिलाफ लगे पोस्टर

आयोग के अनुसार इन सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होगा। वहीं मतगणना 13 जुलाई को की जाएगी

11 Jun 2024

बागदा में भाजपा नेताओं के खिलाफ लगे पोस्टर

बागदा (उत्तर 24 परगना) । पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही नए सिरे से सियासी घमासान शुरू हो गया है। रात के अंधेरे में किसी ने उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत बागदा विधानसभा में पोस्टरबाजी कर दी है। पोस्टर में दो भाजपा नेताओं के खिलाफ संदेश हैं।
बागदा विधायक विश्वजीत दास थे। वह कुछ साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन बाद में तृणमूल में लौट गए थे। गत लोकसभा चुनाव में उन्हें बनगांव संसदीय सीट से शांतनु ठाकुर के खिलाफ नामांकित किया गया था। चुनाव से पहले उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसीलिए उस केंद्र पर उपचुनाव हो रहा है। अभी तक किसी भी पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि अटकलें शुरू हो गई हैं। इसी बीच इस पोस्टर को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।
दुलाल बर और हराधन हलदर के नाम से दो भाजपा नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगे हैं। पोस्टरों में लिखा है, ''हम बागदा विधानसभा में तृणमूल के दलाल दुलाल बर को नहीं चाहते। हम बागदा विधानसभा में सूदखोर हराधन हलदर को नहीं चाहते।'' दावा किया जा रहा है कि यह पोस्टर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया है।
इस संबंध में दुलाल बर से संपर्क किया गया, लेकिन वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। हालांकि, हराधन हलदर ने कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता हैं और चुनाव में शांतनु ठाकुर के लिए भी प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। रात के अंधेरे में पोस्टरबाजी करने वाले मेरे शुभचिंतक हैं। उनसे कहो मेरे हाथ से मिठाइयां खायें। यह विपक्ष की साजिश है।
चूंकि बागदा भाजपा का गढ़ है, इसलिए हराधन को लगता है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने आपसी कलह पैदा करने के लिए ऐसा किया है। बागदा ईस्ट ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पारितोष कुमार शाह ने कहा कि दुलाल बर या हराधन हलदर तृणमूल कांग्रेस के नहीं हैं, वे भाजपा के सदस्य हैं, इसलिए यह उनका अपना मामला है। उन्होंने टिप्पणी की कि यह भाजपा के गुटीय संघर्ष का नतीजा है।
आयोग के अनुसार इन सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होगा। वहीं मतगणना 13 जुलाई को की जाएगी। ये चार सीटें हैं- उत्तर 24 परगना जिले की बागदा, नादिया जिले की राणाघाट-दक्षिण, उत्तर दिनाजपुर जिले की रायगंज और कोलकाता की मानिकतला। मानिकतला में पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक साधन पांडे के निधन के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News