Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

रामायण के सेट से सामने आई राम और कौशल्या की तस्वीर

रामायण की शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है। हाल ही में सेट पर लीडिंग स्टारकास्ट की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। अब अपने एक सह-कलाकार ने साथ रणबीर कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है।

12 Jun 2024

रामायण के सेट से सामने आई राम और कौशल्या की तस्वीर

अब फिल्म ''एनिमल'' के बाद रणबीर कपूर ''रामायण'' में दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही उत्साहित हैं। रामायण की शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है। हाल ही में सेट पर लीडिंग स्टारकास्ट की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। अब अपने एक सह-कलाकार ने साथ रणबीर कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है।

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण चर्चा में है। फिलहाल ये फिल्म शूटिंग स्टेज में है। हाल ही में रामायण के सेट से कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। अब रणबीर कपूर और उनकी को-स्टार की एक तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। रामायण एक्टर्स की इन तस्वीरों से फैंस की उत्सुकता एक बार फिर बढ़ गई है।

रामायण पर मेकर्स ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। इस फिल्म की स्टारकास्ट की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिर भी सोशल मीडिया पर फिल्म का क्रेज कम नहीं हो रहा है।

रणबीर के लुक ने खींचा ध्यान:

एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने एक्टर रणबीर कपूर के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों के बीच क्लोज बॉन्डिंग देखी जा सकती है। रणबीर कपूर ने इंदिरा कृष्णा को गले लगाया और दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो में एक्टर क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे उनका रामायण वाला गेटअप बताया जा रहा है।

एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर करते हुए इसकी सराहना की और एक्टर को केयरिंग बताया। अभिनेत्री ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "धन्यवाद रणबीर... आपकी देखभाल, प्यार और स्नेह और आपके अद्भुत हावभाव के लिए को स्टार। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंदिरा कृष्णन रामायण में कौशल्या की भूमिका निभा रही हैं।"

इंदिरा कृष्णन के इस पोस्ट को शेयर करते ही फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई। कई प्रशंसकों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने कहा, "वाह, आपको इस खूबसूरत आदमी के साथ देखकर अच्छा लगा मैडम।" एक अन्य प्रशंसक ने पूछा, "यह एक खूबसूरत तस्वीर है, हमें रामायण की घोषणा के लिए कब तक इंतजार करना होगा?"
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News