Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तीसरे कार्यकाल में पहली विदेश यात्रा पर इटली जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जी7 में लेंगे भाग

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन में भारत की नियमित भागीदारी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए नई दिल्ली के प्रयासों की बढ़ती मान्यता की ओर इशारा करती है।

12 Jun 2024

तीसरे कार्यकाल में पहली विदेश यात्रा पर इटली जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जी7 में लेंगे भाग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा पर गुरुवार को इटली जाएंगे। यहां वे दुनिया की सात बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी7 की बैठक में भाग लेंगे।

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन में भारत की नियमित भागीदारी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए नई दिल्ली के प्रयासों की बढ़ती मान्यता की ओर इशारा करती है।

जी7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक इटली के अपुलीया क्षेत्र में बोर्गो एग्नाज़िया के लक्जरी रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। इसमें यूक्रेन और गाजा में जारी संघर्ष का मुद्दा सबसे ज्यादा हावी रहेगा।

शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले शीर्ष नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शामिल होंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की का भी अपने देश में जारी संघर्ष पर एक सत्र होगा।

भारत स्विट्जरलैंड में शांति शिखर सम्मेलन में लेगा भाग

क्वात्रा ने बताया कि भारत स्विट्जरलैंड में यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में उचित स्तर पर भाग लेगा। हालांकि शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा इसकी अभी जानकारी नहीं दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News