Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

विद्या बालन का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, घटाया कई किलो वजन

विद्या बालन हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।

14 Jun 2024

विद्या बालन का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, घटाया कई किलो वजन

विद्या बालन बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं। कई फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने वाली विद्या बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर के अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं। सुडौल और स्लिम ट्रिम फिगर वाली अभिनेत्री के फ्रेम को तोड़ते हुए उन्होंने बॉलीवुड में सफल करियर बनाया। अब देखने को मिल रहा है कि विद्या ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

विद्या बालन हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में विद्या इवेंट में ब्लैक ड्रेस पहने हुए ग्लैमरस लग रही हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि विद्या ने अपना वजन कम कर लिया है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं। विद्या बालन के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर नेटिजन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।

विद्या के इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं। प्रशंसकों ने टिप्पणी की, "अब वह 10 साल छोटी दिखती है", "वह पतली और युवा दिखती है", "बहुत सुंदर लग रही है।" वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्या का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर एक्टर अंगद बेदी भी हैरान रह जाते हैं।

विद्या ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीरियल 'हम पांच' से की थी। साल 2005 में विद्या हिंदी फिल्म 'परिणीता' में नजर आईं। इसके बाद विद्या ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं। उन्होंने 'लगे रहो मुन्नाभाई', 'भूलभुलैया', 'पा', 'कहानी', 'तुम्हारी सुलु', 'हे बेबी', 'मिशन मंगल', 'बेगम जान', 'द डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाईं। अब चर्चा है कि विद्या 'भूलभुलैया 3' में नजर आएंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News