Please wait
अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic

बागेश्वर धाम पहुंचे संजय दत्त, बालाजी के दर्शन किए

संजय दत्त कल 15 जून को शाम 4 बजे मुंबई से बागेश्वर धाम के लिए निकले थे। वे शाम 6 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे।

16 Jun 2024

बागेश्वर धाम पहुंचे संजय दत्त, बालाजी के दर्शन किए

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। संजय दत्त ने अपनी टीम के साथ बागेश्वर धाम के बालाजी महाराज के दर्शन किए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इससे जुड़े वीडियो को बागेश्वर धाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।

संजय दत्त कल 15 जून को शाम 4 बजे मुंबई से बागेश्वर धाम के लिए निकले थे। वे शाम 6 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद संजय दत्त बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए और सबसे पहले बालाजी महाराज के दर्शन किए। फिर परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। एक्टर ने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर उनका भी आशीर्वाद लिया।

मीडिया से बात करते हुए संजय दत्त ने कहा, ''यह देश और दुनियाभर के लोगों के लिए बड़ी आस्था का केंद्र है। मैं यहां भक्तों की आस्था से अभिभूत हूं। महाराज से मिलकर मुझे लगा कि मैं उन्हें कई वर्षों से जानता हूं। उनके साथ बिताया गया समय मेरे जीवन के सबसे अच्छे पलों में से एक है। मैं बार-बार बागेश्वर धाम आऊंगा। यह एक अद्भुत जगह है। बालाजी सरकार की अद्भुत कृपा यहीं बनी रहती है।"

संजय दत्त के काम की बात करें तो उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इसमें एक फिल्म है जिसका नाम है ''वेलकम टू द जंगल''। यह 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। संजय की ''घुड़चढ़ी'' फिल्म की भी घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ एक्ट्रेस रवीना टंडन और पार्थ समथान नजर आएंगे। इसके अलावा संजय दत्त की ''मास्टर ब्लास्टर'' भी जल्द रिलीज होगी। इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त नजर आएंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News