Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

बंगाल में रेल दुर्घटना : कांग्रेस और भाकपा ने कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसे के लिए व्यवस्था को दोषी ठहराया

पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंघा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच रेल दुर्घटना पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि रेल दुर्घटनाओं के पीछे गलत प्रबंधन, गलत नीति, गलत कदम हैं।

17 Jun 2024

बंगाल में रेल दुर्घटना : कांग्रेस और भाकपा ने कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसे के लिए व्यवस्था को दोषी ठहराया

नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी राजा और कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी रेल हादसे को दुखद दुर्घटना बताया है। आज सोमवार को मीडिया में इन नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश ओडिशा के रेल हादसे से उबर भी नहीं पाया था और अब पश्चिम बंगाल में एक और बड़ा हादसा हो गया। इसके लिए दोनों नेताओं ने अपने अपने तरीके से व्यवस्था को दोषी ठहराया।

पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंघा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के बीच रेल दुर्घटना पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि रेल दुर्घटनाओं के पीछे गलत प्रबंधन, गलत नीति, गलत कदम हैं। पटरियों पर भार बढ़ रहा है, लेकिन सुरक्षा पर कोई जोर नहीं है। रेल मंत्रालय संभल नहीं रहा है, इसलिए रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाकपा के डी. राजा ने कहा कि यह एक बहुत दुखद दुर्घटना है, जिसमें कई लोगों की मौत हुई है। हमारी पार्टी प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि ट्रेन दुर्घटनाएं थम नहीं रही हैं। इसलिए रेल मंत्रालय को कुछ बड़े मुद्दों का समाधान करना होगा। इसमें रेलवे ट्रैक की सुरक्षा, ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम की मजबूती, पर्याप्त मैनपावर पर ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा कि पहले रेलवे का अलग बजट होता था, लेकिन देश में सबसे बड़ी परिवहन प्रणाली को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे आम बजट में मिला दिया है। उन्होंने कहा कि लोग ट्रेन यात्रा को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे हमें कई मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की जरूरत है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News