Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एसएसकेएम अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

इधर, बम स्क्वॉयड की टीम भी पहुंच गयी है और जांच में जुटी है। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है

18 Jun 2024

एसएसकेएम अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

कोलकाता। एक बार फिर ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। भवानीपुर के सरकारी अस्पताल एसएसकेएम के अधीक्षक को ईमेल कर बम से परिसर को उड़ाने की धमकी दी गयी है। इसमें कहा गया है कि अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में बम रखे गए हैं। खबर मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंच गयी है और तलाशी अभियान चला रही है। भवानीपुर सरकारी अस्पताल एसएसकेएम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। ये जानकारी ईमेल से दी गयी है। 
एसएसकेएम अस्पताल के अधीक्षक को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सरकारी अस्पताल को निशाना बनाया गया है और उसे उड़ाने की धमकी दी गयी हो। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। 
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और सरकारी अस्पताल पहुंचकर जांच में जुट गयी है। ईमेल कर बम से उड़ाने की ये पहली धमकी नहीं है। इससे पहले भी कई बार ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। हां अंतर इस बार सिर्फ इतना है कि पहले जहां प्राइवेट संस्थानों को निशाना बनाया जाता था, वहीं इस बार सरकारी अस्पताल एसएसकेएम को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। सरकारी अस्पताल एसएसकेएम को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस जांच में जुट गयी है। इधर, बम स्क्वॉयड की टीम भी पहुंच गयी है और जांच में जुटी है। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News