Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जल्दापाड़ा नेशनल पार्क के बंगले में लगी आग, आठ घर खाक

हालांकि डीएफओ ने बताया कि बुधवार सुबह स्थिति का जायजा लेने के बाद नुकसान का पता चलेगा

19 Jun 2024

जल्दापाड़ा नेशनल पार्क के बंगले में लगी आग, आठ घर खाक

कोलकाता। अलीपुरद्वार के मदारीहाट स्थित जलदापाड़ा नेशनल पार्क के एक बंगले में आग लग गई है। आठ घर जलकर राख हो गये हैं। दमकल की दो गाडिय़ां घटनास्थल पर हैं। प्राथमिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। जलदापाड़ा वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ परवीन कासवान ने कहा कि आग की घटना रात नौ बजे के आसपास हमारे ध्यान में आई। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। इस आग से बंगले का एक एसी फट गया। हमारे वनकर्मियों ने इसे बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वे लकड़ी के बंगले में लगी आग पर काबू नहीं पा सके। 
उन्होंने आगे कहा कि हासीमारा और फलाकाटा में अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। रात करीब 10.15 बजे दमकल कर्मी अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी लेकर जंगल के अंदर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाया। बाद में एक और अग्निशमन वाहन को लाना पड़ा। देर रात आग पर काबू पाया जा सका। अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। 
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उद्यान बंद होने के कारण बंगले में कोई पर्यटक नहीं था। पूरा लकड़ी का बंगला जलकर खाक हो गया है। बुधवार सुबह एक सूत्र ने बताया कि 1967 में निर्मित यह वन बंगला राज्य वन विभाग की सबसे महंगी संपत्तियों में से एक था। 
हालांकि डीएफओ ने बताया कि बुधवार सुबह स्थिति का जायजा लेने के बाद नुकसान का पता चलेगा। जलदापाड़ा वन विभाग के इस खूबसूरत वन बंगले की सराहना राज्य के वीवीआईपी से लेकर नौकरशाहों या देश-विदेश के पर्यटकों ने की। जब ज्योति बोस मुख्यमंत्री थे तब वे नियमित रूप से इस बंगले में आते थे। कुछ साल पहले बंगले का नवीनीकरण भी किया गया था। वन विभाग के एक सूत्र के अनुसार, जून 2010 में, ऐसी ही एक विनाशकारी आग ने बक्सा बाघ परियोजना से संबंधित जयंती वन बंगले को नष्ट कर दिया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News