Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तमिलनाडु: जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या 53 तक पहुंची

पीड़ितों में चार महिलाएं और एक ट्रांसपर्सन शामिल हैं। बुधवार को हुई इस घटना के बाद राज्य की स्टालिन सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट होकर उभरा है। विपक्ष ने इस घटना को लेकर सदन के भीतर व बाहर आवाज उठाई है।

22 Jun 2024

तमिलनाडु: जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या 53 तक पहुंची

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम में जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या 53 तक पहुंच गई है। पीड़ितों में चार महिलाएं और एक ट्रांसपर्सन शामिल हैं। बुधवार को हुई इस घटना के बाद राज्य की स्टालिन सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट होकर उभरा है। विपक्ष ने इस घटना को लेकर सदन के भीतर व बाहर आवाज उठाई है।

शुक्रवार रात जहरीली शराब के कारण तीन और लोगों की जान जाने से तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। शुक्रवार रात को दम तोड़ने वालों में ज्यादातर करुणापुरम के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, जहरीली शराब कांड के इलाज करा रहे 29 पीड़ितों की मौत सरकारी कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई है। जबकि सेलम के सरकारी मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 17, सरकारी विल्लुपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 4 और पुडुचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमेर) में 3 लोगों की मौत हुई है। पांच महिलाओं समेत जहरीली शराब कांड के कुल 141 अन्य पीड़ितों का सरकारी कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज अस्पताल और पुडुचेरी के सलेम, विल्लुपुरम और जिपमेर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार रात जहरीली शराब पीने वाले लोगों में सांस की दिक्कत, अंधता और शरीर में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस घटना को लेकर राज्य की स्टालिन सरकार सवालों के घेरे में है। विपक्षी दलों का कहना है कि स्टालिन को इन मौतों की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा के तमिलनाडु अध्यक्ष अन्नामलाई ने इस घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर घटना की सीबीआई जांच की मांग की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News