Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 2 साल पहले की थी सगाई, शादी के बाद तस्वीरें वायरल

उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। लेकिन, अब सोनाक्षी के सगाई की चर्चा शुरू हो गई है। कहा जाता है कि दो साल पहले ही सोनाक्षी ने जहीर से सगाई की थी।

27 Jun 2024

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 2 साल पहले की थी सगाई, शादी के बाद तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में शादी हुई है। सोनाक्षी और जहीर ने रविवार 23 जून को परिवार के सदस्यों और कुछ रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कर ली। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। लेकिन, अब सोनाक्षी के सगाई की चर्चा शुरू हो गई है। कहा जाता है कि दो साल पहले ही सोनाक्षी ने जहीर से सगाई की थी।

सोनाक्षी की एक फोटो वायरल हो गई है। इसमें उनके हाथ में एक अंगूठी नजर आ रही है। दो साल पहले सोनाक्षी ने अपनी ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इसमें वह अपने हाथ में हीरे की अंगूठी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस फोटो में सोनाक्षी के पास एक शख्स खड़ा नजर आ रहा था। लेकिन, फोटो में इस शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। एक बड़ा सपना सच हो रहा है। और मैं इसे आपके साथ शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाई।"

बता दें जब सोनाक्षी ने ये पोस्ट शेयर किया था तब लोगों को लग रहा था कि वो किसी ब्रांड का प्रमोशन कर रही हैं। लेकिन अब लोगों का कहना है कि ये उनकी सगाई की फोटो है। इस फोटो में सोनाक्षी की अंगूठी बिल्कुल वैसी ही है जैसी उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों में पहनी थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर दो साल पहले ही सगाई की थी। फैंस ये भी कह रहे हैं कि उस फोटो में जहीर, सोनाक्षी के साथ हैं।

इस बीच, सोनाक्षी और जहीर पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। अब उन्होंने शादी कर जीवनभर साथ रहने का फैसला किया है। सोनाक्षी की तरह जहीर भी एक्टिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग भी करते हैं। सोनाक्षी और जहीर ने फिल्म डबल एक्सएल में साथ काम किया था। जहीर के पिता एक बिजनेसमैन हैं और उनके सलमान खान से भी दोस्ताना रिश्ते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News