Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सीएम योगी ने की राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रशंसा

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज संसद के दोनों सदनों में दिया गया संयुक्त अभिभाषण ' विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में बढ़ चले 'नए भारत' की आकांक्षाओं और अभिलाषाओं की सिद्धि के संकल्पों से भरा है।

27 Jun 2024

सीएम योगी ने की राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रशंसा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद के दोनों सदनों में दिए गए संयुक्त अभिभाषण की प्रशंसा करते हुए इसे विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते नए भारत की आकांक्षाओं की सिद्धि के संकल्पों से भरा हुआ करार दिया। इस प्रेरक अभिभाषण के लिए सीएम योगी ने राष्ट्रपति का अभिवादन भी किया।

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज संसद के दोनों सदनों में दिया गया संयुक्त अभिभाषण ' विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में बढ़ चले 'नए भारत' की आकांक्षाओं और अभिलाषाओं की सिद्धि के संकल्पों से भरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में एनडीए की सरकार ने विकास व विरासत के मंत्र के साथ 140 करोड़ देशवासियों के जीवन में नया सवेरा लाने का अद्भुत प्रयास किया है। राष्ट्रपति के प्रेरक अभिभाषण के लिए उनका हार्दिक अभिनंदन।"

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने सबसे पहले आम चुनाव के सफल आयोजन के लिए चुनाव आयोग को बधाई दी। दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्वोत्तर में हुई हिंसा से लेकर 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी समेत कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News