Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पाडुपुड़िंग जलप्रपात में डूबने से दो छात्रों की मौत, एक का शव बरामद

जानकारी के अनुसार आदि और सन्नी अपने अन्य दस दोस्तों के साथ गुरुवार को अपने मित्र अंकित कुमार का जन्मदिन मनाने तपकारा थाना क्षेत्र के पांडुपुड़िंग जलप्रपात गये थे।

27 Jun 2024

पाडुपुड़िंग जलप्रपात में डूबने से दो छात्रों की मौत, एक का शव बरामद

खूंटी। जिले के प्रसिद्ध पांडुपुड़िंग जलप्रपात में डूबने से सन्नी गुप्ता और आदि कुमार दो छात्रों की मौत हो गई। सन्नी कुमार कोडरमा जिले के चंदवारा निवासी सुभाष कुमार साहू का पुत्र था, जबकि आदि कुमारा रांची के हरमू चौक का रहनेवाला था। सन्नी का शव बरामद कर लिया गया, जबकि आदि का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार आदि और सन्नी अपने अन्य दस दोस्तों के साथ गुरुवार को अपने मित्र अंकित कुमार का जन्मदिन मनाने तपकारा थाना क्षेत्र के पांडुपुड़िंग जलप्रपात गये थे। जन्मदिन का केक काटने के पहले सभी बारह लड़के नहाने के लिए जलप्रपात में घुस गये। पानी के तेज बहाव के कारण सन्नी डूबने लगा। उसे बचाने के लिए आदि कुमार और अन्य लड़के भी जलप्रपात के गहरे पानी में चले गये, जहां सन्नी के साथ आदि कुमार भी डूब गया।

उसके दोस्त किसी प्रकार सन्नी को निकालकर मोटरसाइकिल से ही तोरपा स्थित रेफरल अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर तपकारा के थाना प्रभारी राजू कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पांडुपुड़िंग गये और आदि के शव को खोजने का प्रयास किया, लेकिन शाम हो जाने के कारण शव नहीं मिल सका। शुक्रवार को आदि कुमार के शव की फिर से तलाश की जायेगी। दोनों मृत छात्रों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के स्वजन तोरपा नहीं पहुंचे थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News