Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारी बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरी, सभी उड़ानें रद्द; एक की हुई मौत, छह घायल

वहीं, घायलों को तीन लाख रुपये मदद देने की घोषणा की गई है

28 Jun 2024

भारी बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरी, सभी उड़ानें रद्द; एक की हुई मौत, छह घायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर बारिश की वजह से छत गिरने से वहां मौजूद कई कारें दब गईं। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स की मौत हो गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची है। रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है और चेक-इन काउंटर बंद कर दिए गए हैं।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा पूरी तरीके से जांच के बाद ही कल से टर्मिनल वन को शुरू किया जाएगा। सरकार की तरफ से मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। वहीं, घायलों को तीन लाख रुपये मदद देने की घोषणा की गई है।  
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, 'भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के बाहर छतरी का एक हिस्सा ढह गया है। हम इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, चार लोग घायल भी हुए हैं। इसलिए हम अभी उनका ख्याल रख रहे हैं। हमने तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, अग्नि सुरक्षा दल और CISF, NDRF की टीमों को भेजा। सभी लोग मौके पर मौजूद थे और उन्होंने पूरी तरह से निरीक्षण किया है ताकि कोई और हताहत न हो। इसलिए अभी स्थिति नियंत्रण में है। टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद कर दिया गया है और हर चीज की पूरी तरह से जांच की जा रही है ताकि यहां कोई और अप्रिय घटना न हो'

दिल्ली एयरपोर्ट हादसे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे पर हमला बोला है। कांग्रेस ने एयरपोर्ट की छत गिरने को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। जबकि सरकार ने भी पलटवार कर कहा है कि इसका निर्माण यूपीए सरकार में हुआ था। नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वो 2009 में बना था।
कांग्रेस ने दिल्ली हवाईअड्डे की छत गिरने की घटना को लेकर शुक्रवार को मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हादसे के लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'भ्रष्टाचार और आपराधिक लापरवाही मोदी सरकार के पिछले 10 साल में घटिया इंफ्रास्ट्रक्चर के ताश के पत्तों की तरह ढहने के लिए जिम्मेदार है।
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली एयरपोर्ट  टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मृत्यु हो गई। तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई। अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी है। यह भाजपा का "चंदा लो और धंधा दो" का भ्रष्टाचारी मॉडल है जिससे अब पर्दा उठ चुका है। सवाल यह है कि प्रधान उद्घाटन मंत्री जी क्या इन घटिया निर्माण कार्यों और इस भ्रष्टाचारी मॉडल की जिम्मेदारी लेंगे?'

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से छह लोग घायल हो गए। मलबा कई कारों और टैक्सियों के ऊपर गिरा। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अधिकारियों ने कहा कि छत की शीट के अलावा, सपोर्ट बीम भी ढह गई, जिससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप क्षेत्र में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा। क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई और न फंसा हो, ये सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि छह में से एक को कार से बचाया गया, जिस पर लोहे की बीम गिरी थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे डीएफएस को घटना के बारे में कॉल मिलने के बाद तीन दमकल गाड़ियों को हवाईअड्डे पर भेजा गया।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News