वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया
मुंबई। केरल के तिरुवनंतपुरम से मुंबई जाने वाली विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली. शुक्रवार को मिली धमकी के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद फ्लाइट की तलाशी ली गई. यात्रियों और उनके सामान की जांच हुई. हालांकि, कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला.
मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि एक क्रू मेंबर को ‘फ्लाइट में बम' लिखा एक नोट मिला. इससे फ्लाइट में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई थी. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मुंबई एयरपोर्ट) पर शाम करीब 3.15 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई. इसके तुरंत बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी.
इस मामले में विस्तारा के प्रवक्ता ने बयान जारी किया है. बयान में कहा गया, "हम कंफर्म करते हैं कि 28 जून 2024 को तिरुवनंतपुरम से मुंबई जाने वाली फ्लाइट UK 552 में हमारे स्टाफ में सुरक्षा की चिंता देखी गई. प्रोटोकॉल के मुताबिक हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को अलर्ट कर दिया. फ्लाइट को सुरक्षित रूप से आइसोलेशन बे में ले जाया गया. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. हम अनिवार्य सुरक्षा जांच को पूरा करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. विस्तारा में हमारे यात्रियों, क्रू टीम और फ्लाइट की सेफ्टी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है."