Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पुल गिरने में खनन माफिया की भूमिका सबसे ज्यादा: पप्पू यादव

यह बातें शनिवार को बागडोगरा से पूर्णिया जाने के दौरान बस स्टैंड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा।

29 Jun 2024

पुल गिरने में खनन माफिया की भूमिका सबसे ज्यादा: पप्पू यादव

किशनगंज। बिहार में लगातार पुल गिर रहे है। ये अत्यंत निंदनीय है। पुल गिरने में खनन माफिया की भूमिका सबसे ज्यादा है। यह बातें शनिवार को बागडोगरा से पूर्णिया जाने के दौरान बस स्टैंड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा।

सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने हाल के दिनों में नीट परीक्षा को लेकर उठाये गए मुद्दे पर भी चर्चा की।उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में जिस बच्चे की भूमिका अहम है उसकी लाइफ को सिक्योर करना है। पूर्णिया सांसद ने कहा कि एनजीओ के द्वारा एग्जाम न लिया जाए। इसके लिए एग्जामिनेशन कंट्रोल करने वाली एक कमिटी बनायी जाए।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से कुछ परीक्षा के प्रश्न लीक आउट हो रहे है। लेकिन सरकार इस बात को मानना नहीं चाहती है। इस पर अविलंब रोक लगनी चाहिए।किसी भी परीक्षा का प्रश्न लीक नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। अभी हाल ही में नीट का एग्जाम कैंसिल किया गया है।

नीट एग्जाम को लेकर जो बातें सामने आयी है उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सकारात्मक व रचनात्मक कार्य नहीं कर रही है।युवाओं की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सबसे पहले इस देश के युवाओं की आवाज को आगे पहुंचाना चाहती है। सांसद ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। इस मौके पर पूर्व जाप नेता डा. गुलरेज रौशन रहमान, जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर, पूर्व वरीय नेता मोनश रहमानी, इम्तियाज नसर आदि मौजूद थे।वही इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू के नेतृत्व में सांसद पप्पू यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं में साहबुल अख्तर आदि मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News