Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का राज्य से होगा सफाया: हेमंत सोरेन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ कोई भी खड़ा ना हो पाये, इसकी जुगत भिड़ाई जा रही है। इसी का परिणाम है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं।

29 Jun 2024

विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का राज्य से होगा सफाया: हेमंत सोरेन

रांची। जेल से बाहर निकलने के बाद शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके स्थित आवास से जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ कोई भी खड़ा ना हो पाये, इसकी जुगत भिड़ाई जा रही है। इसी का परिणाम है कि आज दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं।

विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि राज्य में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने की योजना बनायी जा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार को चुनौती है कि चुनाव की घोषणा जल्द से जल्द करें। राज्य से भाजपा का सफाया कर दिया जायेगा। पार्टी ने संकल्प लिया है कि मनुवादी सामंती सोच को जवाब देंगे। लोकसभा में जवाब मिला है। आगे भी विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दिया जायेगा।

सोरेन ने कहा कि मुझे सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र में फंसाकर पांच महीने तक जेल में रखा गया। झारखंड गरीब-गुरबा राज है। हमें समझने में थोड़ा वक्त लगता है। इसीलिए मुझे पांच महीने जेल में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने मुझे बाहर निकाला और हमें न्याय मिला। इस पांच महीने में राज्य शायद और आगे बढ़ सकता था। उन्होंने कहा कि उनको हमसे डर है। उनकी समय से पहले झारखंड विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी चल रही है लेकिन मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि यदि वो कल चुनाव कराते हैं तो परसो उनका सफाया हो जायेगा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि मोदी सरकार में नीट व यूपीएससी पेपर लीक के साथ ट्रेन व एयरपोर्ट दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन लोगों ने सीरिंज से लोगों का खून चूस लिया है। इन लोगों ने संविधान की कई संस्थाओं को अपनी मुट्ठी में कर लिया लेकिन जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत है। इस दीया को हम कभी नहीं बुझने देंगे। कई ऐसे वीर शहीद हैं, जो हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

भाजपा के सपने मुंगेरीलाल के हसीन सपने साबित होंगे

हेमंत सोरेन ने कहा कि आपके आशीर्वाद से सबसे पहले देश में आदिवासी मुख्यमंत्री बना है। मजबूरन मोदी सरकार को पड़ोसी राज्यों में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाना पड़ रहा है लेकिन वो रबर स्टैंप है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों के सपने को पूरा करने का हम काम करेंगे। साथ ही कहा कि भाजपा वाले विधानसभा चुनाव में जीत का जो सपना देख रहे हैं, वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने साबित होंगे। इस राज्य में झारखंडी का ही शासन रहेगा।

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

हेमंत सोरेन अपने आवास के पास कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद करीब 3:25 बजे बिरसा चौक पहुंचे। यहां उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और राज्यसभा सदस्य महुआ माजी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद हेमंत ने पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। वे करीब 10 मिनट तक बिरसा चौक में रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News