Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद गंगा नदी में अवैध बालू खनन जारी

यदि अवैध बालू खनन कहीं हो रहा है तो वे प्रशासन से इसको रोकने का अनुरोध करेंगे

29 Jun 2024

मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद गंगा नदी में अवैध बालू खनन जारी

हुगली। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सख्त निर्देशों की अवहेलना करते हुए हावड़ा और हुगली जिले की सीमा पर गंगा नदी से बालू निकाला जा रहा है और उसे नावों से ढोया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बालू को उत्तरपाड़ा के मखला इलाके के ईंट भट्ठों तक पहुंचाया जा रहा है।
हाल ही में कई प्रशासनिक बैठकों में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ मुखर हो चुकी हैं। पुलिस और प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। लेकिन, हुगली और हावड़ा जिले से सटे बालीखाल और उत्तरपाड़ा में गंगा। नदी से अवैज्ञानिक तरीके से खुलेआम गंगा की रेत निकाली जा रही है। उस रेत को उत्तरपाड़ा मखला, बाली क्षेत्र के कई ईंट भट्टों को बेचा जा रहा है।
इस बीच, पिछले छह महीने में उत्तरपाड़ा से कोन्नगर इलाके में नहाने के दौरान कई लोग गंगा में डूब चुके हैं। भाजपा श्रीरामपुर सांगठनिक जिला कमिटी के सदस्य पंकज राय ने कहा कि प्रशासन को गंगा नदी का अवैध खनन रोकना चाहिए। नदी में अवैध खनन के कारण नदी का तल ऊंचा-नीचा हो गया है जिसमें ज्वार के दौरान भंवर बन जाता है जिसमें फंसकर लोगों की जान चली जाती है। उत्तरपाड़ा और कोन्नगर के गंगा घाटों पर पिछले छह महीनों में दर्जनों लोगों की नदी में डूबकर मौत हो चुकी है। नदी में अवैध खनन के कारण एक तरफ जहां राज्य सरकार के रॉयल्टी की चोरी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की जान जा रही है। प्रशासन को सख्त हाथों से इस समस्या का निपटारा करना होगा।
जब इस बारे में उत्तरपाड़ा के विधायक कंचन मल्लिक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नदी से अवैध रेत उत्खनन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लाशों पर राजनीति कर रहा है। यदि अवैध बालू खनन कहीं हो रहा है तो वे प्रशासन से इसको रोकने का अनुरोध करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News