Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अररिया-फारबिसगंज NH-57 पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

मृतक रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के धामा रूपौली निवासी स्वेज (21) है। घायल डोरिया सोनापुर निवासी इरशाद है।

30 Jun 2024

अररिया-फारबिसगंज NH-57 पर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

फारबिसगंज/अररिया। अररिया-फारबिसगंज NH-57 पर डोरिया सोनापुर के पास हुए भीषण सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के धामा रूपौली निवासी स्वेज (21) है। घायल डोरिया सोनापुर निवासी इरशाद है।

बताया जा रहा है की दो युवक बाइक पर अररिया से फारबिसगंज की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी,जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दूसरी ओर सर्विस रोड पर चढ़ गई। जहां उसने एक ऑटो में भी टक्कर मार दिया।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 57 को जाम कर दिया और सड़क पर जमकर हंगामा किया और मौके पर पहुंचे एंबुलेंस का शीशा फोड़ दिया। जिसके बाद में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर पहुंची सिमराहा थाना पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क मार्ग को खाली करा कर यातायात को चालू करवाया।

सूचना पर पहुंची सिमराहा पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लिया। वहीं फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर कर आक्रोशित लोगों समझबुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News