Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजद ने लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर की समीक्षा बैठक

बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष , विभिन्न मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारीयों ने अपने-अपने विचार रखे और हार के कारणों पर गहन चर्चा की गई।

30 Jun 2024

राजद ने लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर की समीक्षा बैठक

अररिया। अररिया लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनीष यादव को अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई, जिसमें मुख्य तौर पर गठबंधन के प्रत्याशी रहे जोकीहाट के विधायक शाहनवाज आलम उपस्थित हुए।

बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष , विभिन्न मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारीयों ने अपने-अपने विचार रखे और हार के कारणों पर गहन चर्चा की गई। मौके पर लोकसभा प्रत्याशी शाहनवाज आलम ने कहा कि जीत हार राजनीति का हिस्सा है पर 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। फलस्वरूप एक लाख से अधिक मतों की बढ़ोतरी हुई। जो जनता के आशिर्वाद और महागठबंधन के साथियों के समर्पण सहयोग से ही संभव हो पाया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस हार से सबक लेकर हम अपनी कमियों को दूर करेंगे। संगठन और मजबूत होगी और आनेवाले विधानसभा चुनाव में जिले में राजद गठबंधन का परचम लहराएगा।

राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव ने बूथ एजेंट, पंचायत, प्रखंड एवं जिले के पदाधिकारी समेत तमाम राजद कार्यकर्ताओं समर्थकों और मतदाताओं को पुरजोर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जिले के छहों विधानसभा में राजद के वोट में वृद्धि हुई है, जो विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है।

बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रधान महासचिव मनोज कुमार विश्वास, हाजी सरवर आलम,सुनील सिंह यादव,अविनाश आनंद, राकेश रोशन, अविनाश मंगलम, जगदीश झा गुड्डू समेत दर्जनों पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News