Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चतरा में कोल वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी उपेंद्र भारती और असढिया गांव निवासी रवि भुइयां के रूप में हुई है।

30 Jun 2024

चतरा में कोल वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

चतरा। चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ स्थित सलीमपुर मोड़ के पास अज्ञात कोल वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी उपेंद्र भारती और असढिया गांव निवासी रवि भुइयां के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों शनिवार की देर शाम बाइक से चतरा की ओर आ रहे थे। इस दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी गिद्धौर थाना को दी। पुलिस ने रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया।

घटना की जानकारी पाकर परिजन गिद्धौर थाना पहुंचे। मृत युवकों के परिजनों ने वाहन चालक की पहचान कर कारवाई करने की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News