Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नालंदा में दो नकली सिपाही गिरफ्तार

पुलिस की वर्दी पहन कर दाएं बाएं करने वाले यह दोनों शातिर शेखपुरा जिले के बरबीघा के रहने वाले है। दोनों ने बिहार शरीफ में किराए का मकान ले रखा था। एक महिला की शिकायत पर नगर थाने की पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

01 Jul 2024

नालंदा में दो नकली सिपाही गिरफ्तार

बिहारशरीफ। नालंदा पुलिस ने दो नकली सिपाही को गिरफ्तार किया है। दोनों की करतूत सुनकर पुलिस महकमा भी भौचक है। पुलिस की वर्दी पहन कर दाएं बाएं करने वाले यह दोनों शातिर शेखपुरा जिले के बरबीघा के रहने वाले है। दोनों ने बिहार शरीफ में किराए का मकान ले रखा था। एक महिला की शिकायत पर नगर थाने की पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

गिरफ्तार दोनों नकली सिपाही शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के माऊर गांव निवासी कुंवर यादव का पुत्र पप्पू कुमार और जमुई जिला के खगड़पुर निवासी सूर्यनारायण यादव का पुत्र मनीष कुमार है।

सदर एसडीपीओ नुरुल हक ने बताया कि एक महिला ने दो पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला की शिकायत थी कि दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे धमकी देते हुए केस उठाने की बात कही थी। महिला के शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

एसडीपीओ ने बताया कि जब इस पूरे मामले की जांच शुरू की गई तो सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज में आए दोनों सिपाही की खोजबीन शुरू कर दी गई। खोजबीन के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि दोनों व्यक्ति बिहार पुलिस के जवान नहीं हैं। नगर थाने की पुलिस ने तत्काल बिहार शरीफ शहर के गढ़पर स्थित एक किराए के मकान से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों के पास से बिहार पुलिस की वर्दी, जूता, टोपी, बिहार पुलिस का बैच, नेम प्लेट, डंडा बरामद किया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि तफ्तीश के दौरान यह बात सामने आया कि फर्जी दोनों सिपाही के ऊपर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News