Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नए शिखर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 80 हजार पार

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा और ब्रिटानिया के शेयर 2.96 प्रतिशत से लेकर 1.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

03 Jul 2024

नए शिखर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 80 हजार पार

घरेलू शेयर बाजार ने आज फिर ओपनिंग के साथ ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स आज पहली बार 80 हजार अंक के ऊपर खुला। इसी तरह निफ्टी भी पहली बार 24,300 अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा। हालांकि बीच में मामूली बिकवाली होने की वजह से इन दोनों सूचकांकों को झटका भी लगता रहा। बावजूद इसके शेयर बाजार लगातार हरे निशान में बना हुआ है। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.61 प्रतिशत और निफ्टी 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा और ब्रिटानिया के शेयर 2.96 प्रतिशत से लेकर 1.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी के शेयर 1.06 प्रतिशत से लेकर 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,243 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,507 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 736 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 9 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 572.32 अंक उछलकर पहली बार 80 हजार अंक के स्तर को पार करते हुए 80,013.17 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक अगले आधे घंटे में ही उछल कर ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड 80,074.30 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली होने की वजह से इस सूचकांक में थोड़ी गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 487.54 अंक की मजबूती के साथ 79,928.99 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 167.90 अंक की बढ़त के साथ 24,291.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने की वजह से इस सूचकांक में भी तेजी आ गई, जिसके कारण सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक करीब 85 अंक उछल कर मजबूती के नए शिखर 24,307.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली होने की वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट भी नजर आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 143.10 अंक की मजबूती के साथ 24,266.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 34.74 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,441.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 18.10 अंक यानी 0.07 प्रतिशत फिसल कर 24,123.85 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News