Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बांग्लादेश में भारत की सीमा के पास चीन को मिला तेल और गैस की खोज के लिए कुआं खोदने का काम

भारत-बांग्लादेश जैसे दो बेहद दोस्ताना ताल्लुकात वाले मुल्कों के बीच चीन ने सेंध लगा दी

04 Jul 2024

बांग्लादेश में भारत की सीमा के पास चीन को मिला तेल और गैस की खोज के लिए कुआं खोदने का काम

भारत-बांग्लादेश जैसे दो बेहद दोस्ताना ताल्लुकात वाले मुल्कों के बीच चीन ने सेंध लगा दी है। बांग्लादेश में चीन भारत की सीमा के पास तेल और गैस की खोज के लिए कुआं खोदने का काम पाने में कामयाब हो गया। चीन के सिनोपैक इंटरनेशनल पेट्रोलियम सर्विस कॉरपोरेशन को असम के सीमावर्ती शहर करीमगंज के पास सिलहट-11 और त्रिपुरा के खोई शहर के पास हबीगंज जिले में रशीदपुर-13 में पेट्रोलियम गैस निकालने के लिए कुओं की ड्रिलिंग का काम मिला है। इस पर 444 करोड़ 85 लाख 79 हजार 893 टका खर्च होने का अनुमान है।

बांग्लादेश के वित्तमंत्री अबुल हसन महमूद अली की अध्यक्षता में बांग्लादेश के सचिवालय में कल आयोजित सरकारी क्रय संबंधित कैबिनेट समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के अंत में कैबिनेट विभाग के समन्वय एवं सुधार सचिव मो. महमूदुल हुसैन खान ने संवाददाताओं को बताया कि सिलहट-11 और रशीदपुर-13 में पेट्रोलियम की निकासी के लिए कुएं, बिजली और ऊर्जा अधिनियम 2010 के अनुसार खोदे जाएंगे। इस संबंध में सिलहट गैस फील्ड्स लिमिटेड (एसजीएफएल) और सिनोपैक इंटरनेशनल पेट्रोलियम सर्विस कॉरपोरेशन के बीच समझौते को पूरा करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। इसे जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News