Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली-एनसीआर में पानी बरसने से राहत, आज 26 राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पानी बरसने से काफी हद तक लोगों को गरमी से राहत मिली

04 Jul 2024

दिल्ली-एनसीआर में पानी बरसने से राहत, आज 26 राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पानी बरसने से काफी हद तक लोगों को गरमी से राहत मिली है। आज भी पानी बरस रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज 26 राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह आसमान में घिरे काले बादलों की वजह से कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 26 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। देशभर में इस वक्त मानसूनी बारिश की फुहारें पड़ रही हैं। दिल्ली के अलावा अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूर्वानुमान में नौ जुलाई तक रोजाना ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है।

विभाग के पूर्वानुमान में उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत मध्य उत्तर प्रदेश में आठ जुलाई तक मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल अत्यधिक बारिश हो सकती है। आज मिर्जापुर, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन और आसपास के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। बिहार के पटना समेत नौ जिलों में भी आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को पटना में 2.2 मिलीमीटर और सिवान के बड़हरिया में सर्वाधिक 235.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

उत्तराखंड में भी भारी बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार कुमाऊं में अगले तीन दिन तेज बरसात होने का अनुमान है। प्रदेश में बीते तीन दिन के भीतर सामान्य 36 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। दून में 24 घंटे के भीतर 135 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जौलीग्रांट क्षेत्र में प्रदेश में सर्वाधिक 143 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News