Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

टिंडर डेट पड़ा युवक को भारी, आया 44 हज़ार का बिल

महाराष्ट्र के ठाणे में टिंडर डेट के नाम पर एक शख्स से ठगी हो गई

04 Jul 2024

टिंडर डेट पड़ा युवक को भारी, आया 44 हज़ार का बिल

किसी के साथ एक अच्छी डेट प्लान करना हर इंसान चाहता है लेकिन सोचिए अगर वो डेट स्कैम में बदल जाए तो? जी हां, आपने सही सुना डेट स्कैम। ठाणे का एक व्यक्ति अपनी टिंडर मैच में से किसी एक के साथ एक अच्छी डेट की उम्मीद कर रहा था। लेकिन उसने कहां सोचा होगा कि उसके साथ डेट की जगह स्कैम होने वाला है। व्यक्ति ने दावा किया है कि उसे उसकी डेट और रेस्तरां ने धोखा दिया है। जब वे दोनों खाने के लिए एक रेस्तरां में गए, तो वहां उस व्यक्ति को खाने के बिल के नाम पर ₹44,000 का बिल थमा दिया गया।

Reddit के एक यूजर, जिसके अकाउंट का नाम "Rude-Interview-8393" है, ने इस भयावह घटना और प्लेटफार्म पर भारी भरकम बिल की तस्वीर शेयर की। उन्होंने दूसरों को भी इस "टिंडर घोटाले" (Tinder Scam) से सावधान रहने की चेतावनी दी है। बिल से पता चलता है कि उस व्यक्ति ने उस दिन 18 जैगरबॉम्ब, दो रेड बुल, फ्रेंच फ्राइज, नमकीन मूंगफली, चार चॉकलेट ट्रफल केक और एक स्पेशल मिक्स ऑर्डर किया था। इस ऑर्डर की कुल राशि ₹44,829 थी। इतना भारी भरकम बिल देखने के बाद उन्होंने बताया कि उनके दोस्त ने पुलिस को बुलाया था और बिल में केवल ₹4,000 की कमी की गई।

उन्हें अभी भी ₹40,000 चुकाने थे। कई लोगों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर अपनी प्रतिक्रियाएँ भी शेयर की हैं। एक व्यक्ति ने कहा, बिल की यह राशि मेरा मासिक वेतन है। एक अन्य ने कहा, अब आपको इस मामले की एफआईआर दर्ज करानी चाहिए, क्योंकि हाल ही में एक आईएएस एस्पिरेंट ने ऐसे रैकेट के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और मालिक से लेकर वेटर, लड़की तक सभी को बेनकाब किया है। उन्होंने बताया है कि मुंबई, हैदराबाद और अन्य मेट्रो शहरों में भी इसी तरह के घोटाले चल रहे हैं, इसलिए इस आधार पर आप/आपका दोस्त अपना पैसा वापस पा सकते हैं और न्याय पा सकते हैं। शुभकामनाएँ, दोस्त।

तीसरे यूजर ने कहा, क्या 18 जैगरबॉम्ब वास्तव में ऑर्डर किए गए थे? या यह बिल पर 18 के रूप में सिर्फ मेंशन किया गया है? शायद सीसीटीवी ये साबित कर दे? यह एक कठिन स्थिति है। आप कैसे साबित करेंगे कि आपके साथ धोखाधड़ी हुई है? जब तक आप सुनिश्चित नहीं हैं कि आपने इतने सारे शॉट्स ऑर्डर नहीं किए हैं, तब तक आपको गवाह या सबूत की आवश्यकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News