Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

शिबू सोरेन परिवार से हैं तो वेकैंसी क्रिएट कर नियुक्ति दी जाती है : बाबूलाल मरांडी

मरांडी ने कहा कि शिबू सोरेन परिवार की डिक्शनरी में आदिवासी का मतलब केवल उनका परिवार होता है। बाकी आदिवासी परिवारों को ये अपना पिछलग्गू बनाकर ही रखना चाहते हैं।

04 Jul 2024

शिबू सोरेन परिवार से हैं तो वेकैंसी क्रिएट कर नियुक्ति दी जाती है : बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी। साथ ही कहा कि लोकतंत्र में जनादेश सेवा के लिए मिलता है लेकिन आज हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि इंडी एलायंस 2019 विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश का उपयोग केवल शिबू सोरेन परिवार की जागीर को बचाने के लिए किया जा रहा।

मरांडी ने कहा कि शिबू सोरेन परिवार की डिक्शनरी में आदिवासी का मतलब केवल उनका परिवार होता है। बाकी आदिवासी परिवारों को ये अपना पिछलग्गू बनाकर ही रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये वही चम्पाई सोरेन हैं, जिन्होंने झामुमो सुप्रीमो गुरुजी के साथ कदम से कदम मिलाकर आंदोलन में साथ दिया। सुख-दुख के सहभागी बने लेकिन आज उन्हें अहसास कराया गया कि वे भले पुराने आंदोलनकारी हैं, योग्य हैं, कर्मठ हैं लेकिन आपको नेतृत्व करने की छूट नहीं, केवल निर्देश के पालन का अधिकार है।

मरांडी ने कहा कि शिबू सोरेन का बेटा तीन महीने भी बिना पद का नहीं रह सका। वेकैंसी नहीं थी तो क्रिएट कर दिया गया लेकिन आज राज्य के होनहार प्रतिभाशाली लाखों युवा विभिन्न विभागों में वेकैंसी के बावजूद दर-दर भटक रहे। उन्होंने कहा कि राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति वर्ष में भी नियुक्ति नहीं मिली लेकिन अकारण एक मुख्यमंत्री को हटाकर नए मुख्यमंत्री चुनने में एक घंटे भी नहीं लगे।

मरांड ने कहा कि ऐसा लगता है चम्पाई सोरेन पूरी तरह से हेमंत सरकार पार्ट-2 नहीं बन पाए, जिसकी सजा उन्हें भुगतनी पड़ी। मरांडी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 13वें मुख्यमंत्री के रूप में परिवार से ऊपर उठकर राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की सेवा करने की सलाह दी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News