वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहा कि आज नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और टीडीपी सांसदों के साथ बैठक की।
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहा कि आज नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और टीडीपी सांसदों के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में 'विकसित भारत' और 'विकसित आंध्र' के लिए अपना-अपना दृष्टिकोण साझा किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी एनडीए सरकार आंध्र प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।